महासमुंद। (एजेंसी)। जिले के एक किसान भोलाराम साहू ने खेत में धान की फसल बोई, लेकिन सरकारी सर्वेयर ने गिरदावरी (डिजिटल क्रॉप सर्वे-डीसीएस) के दौरान उसे धनिया दर्ज कर दिया। सर्वेयर की इस लापरवाही का खामियाजा अब किसान को भुगतना पड़ रहा है। सरकारी रिकॉर्ड में गलत फसल दर्ज होने के कारण किसान धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज नहीं बेच पा रहा है। अभिलेखों में त्रुटि सुधार कराने के लिए किसान परिवार को तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मामला बागबाहरा तहसील के ग्राम हिच्छा का है।
ग्रामीणों के अनुसार, किसान भोलाराम साहू ने अपने खेत में धान की फसल लगाई है। इसके बावजूद सर्वेयर ने ऑनलाइन रिकॉर्ड में धान की जगह धनिया की फसल दर्ज कर दी। हैरानी की बात यह है कि धनिया शीत ऋतु (रबी) में बोई जाने वाली फसल है, जबकि धान वर्षाकालीन (खरीफ) फसल है। इसके बाद भी सर्वेयर ने खरीफ गिरदावरी में धनिया को वर्षाकालीन फसल के रूप में दर्ज कर दिया। इससे पूरे डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि रिकॉर्ड में फसल गलत दर्ज होने के कारण किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित हो सकता है। त्रुटि को दुरुस्त कराने के लिए किसान परिवार अधिकारियों के कार्यालयों में भटकने को मजबूर है। वहीं, संबंधित पटवारी का अजीबोगरीब तर्क है कि धान और धनिया के पौधे एक जैसे दिखाई देने के कारण सर्वेयर से यह चूक हुई है।
Trending
- अम्बिकापुर-पत्थलगांव-सरडेगा नई रेल लाईन को केन्द्र सरकार ने विशेष परियोजना किया घोषित, राजपत्र में हुआ प्रकाशन
- किसान ने बोया धान, सर्वेयर ने लिख दिया धनिया, त्रुटि सुधरवाने के लिए भटक रहा किसान
- रायपुर के बाजारों में पहुंची पाकिस्तानी गोरी और चांदनी, 1.25 लाख का स्टॉक जब्त
- Rihand Times 17-11-2026
- कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर अटैक करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी ढेर, लतीफ भट भी मारा गया
- अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी
- Rihand Times 16-11-2026
- Rihand Times 15-11-2026

