सूरजपुर। 03 अगस्त।
जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र अंतर्गत शिवप्रसाद नगर रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अलीमुद्दीन (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर क्षेत्र का निवासी था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अलीमुद्दीन सोफा बनाने का कार्य करता था और अपने गृहग्राम से काम के सिलसिले में बिलासपुर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका शव शिवप्रसाद नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे जमीन पर पड़ा मिला।
मृतक की कमर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बसदेई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई, जिसके बाद परिजनों को सूचना देने और आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Trending
- रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का संदिग्ध शव
- दो मवेशी तस्कर गिरफ्तार, मवेशी कराए गए मुक्त
- स्कूल से ज्यादा जनपद कार्यालय रास, प्रधान पाठकों में सीईओ सहायक आयुक्त बनने की आस!
- Rihand Times 03-08-2026
- चाकू गोदकर उपसरपंच की हत्या, बाइक सवार चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
- Rihand Times 01-08-2026
- कॉमनवेल्थ गेम्स: भारत ने ग्लास्गो में जीते दो स्वर्ण, प्रीति-जैस्मिन ने दिखाया दमखम
- कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 श्रमिकों की मौत

