कोरबा। बेशकीमती इमारती लकड़ी की चोरी और अवैध परिवहन पर कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लाख की लकड़ी और क्रेन बरामद किया है. प्रारंभिक शिकायत 7 वृक्षों तक सीमित थी, लेकिन गहन जांच में लगभग 20.169 घन मीटर लकड़ी और क्रेन बरामद की गई है.
वन परिक्षेत्र अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध दर्ज किया गया. शिकायत में कहा गया कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास राजस्व भूमि पर बिना अनुमति के 7 वृक्षों की लकड़ी काटकर अवैध रूप से ले जाई गई.
फर्जी वन पट्टे के जरिए 25-30 हेक्टेयर भूमि हड़पने की साजिश नाकाम, एक महिला आरोपी गिरफ्तार
स्कूल जा रहे शिक्षक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर
बंगाल की खाड़ी में दो नावें डूबीं, 500 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत की आशंका
तकनीकी साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर जांच में पता चला कि लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर तक ले जाया गया था. प्रदेश स्तर पर गठित संयुक्त जांच दल ने कार्रवाई करते हुए 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी और उसे ढोने में प्रयुक्त क्रेन को जब्त किया. पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है.
उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 673/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 316(5) और 317(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.

