रायपुर. रायपुर में भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और धरमलाल कौशिक के साथ सोमवार सुबह लूट की घटना हुई. बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए. सिविल लाइन थाना में शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है. सेंट्रल जोन डीसीपी और क्राइम डीसीपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया.
जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार: CM साय पहंचे कोसला गांव, ग्रामीणों ने किया स्वागत
माओवादी संगठन को बड़ा झटका : केंद्रीय समिति के सदस्य नरहरि ने पत्नी संग किया सरेंडर
जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सुबह करीब 8 बजे घर से टहलने निकले थे. इसी दौरान शंकर नगर के भारत माता चौक के पास बाइक सवार लुटेरे मोबाइल झपटकर फरार हो गए. घटना के बाद कौशिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.
सीसीटीवी की जांच
फिलहाल पुलिस टीम धरमलाल कौशिक और लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है. वारदात के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास जारी है. राजधानी में हाई अलर्ट के बीच लूटपाट की वारदात से सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं.

