अम्बिकापुर। 10 अप्रैल।
शहर के निजी स्कूलों द्वारा पिछले कई वर्षों से की जा रही लूट पर अंततः आज शिक्षा विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए दो स्कूलों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
ज्ञात हो कि सरगवां में संचालित बिरला ओपन माइंड स्कूल और मोंटफोर्ट स्कूल द्वारा पिछले कई सालों से महंगी किताबें दुकानों के लिए चुनिंदा दुकानों में सेटिंग करा अभिभावकों की जेब पर डाका डाला जा रहा था। इसके अलावा भी कई तरीकों से की जा रही लूट की शिकायत अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी व प्रशासन से की थी। कुछ दिन पूर्व ही अभाविप द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया था।
आए दिन मिल रही शिकायत तो को देखते हुए शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने सरगवां स्थित मोंटफोर्ट स्कूल और बिरला ओपन माइंड स्कूल का निरीक्षण किया।
जहां यह पाया गया कि इन स्कूलों द्वारा निजी पब्लिशरों की किताबों को शहर के गिने चुने किताब दुकानों के माध्यम से महंगे दामों में बिकवाया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल यूनिफॉर्म भी दुकानों में रखकर बिकवाने जैसी शिकायत जांच में सही पाई गई। उक्त दोनों शैक्षणिक संस्थानो में फील्ड ट्रिप सेमिनार और वर्कशॉप के नाम से जो वसूली छात्रों और अभिभावकों से की जा रही थी वह भी अवैध पाई गई।
बिरला ओपन माइंड स्कूल द्वारा 864 छात्रों से वसूले गए कुल फीस राशि का 50% जुर्माना लगाया जाने का प्रस्ताव किया गया है वहीं मोंटफोर्ट स्कूल द्वारा भी कुल 2070 छात्रों से वसूले गए कुल फीस का 50% जुर्माना लगाया जाने का प्रस्ताव किया गया है, दोनों शैक्षणिक संस्थानों से दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026

