कुसमी। 10 मार्च।
प्रदेश में दुर्ग जिले के समोदा में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद बलरामपुर जिले के कुसमी में भी लगभग 5 से 6 एकड़ भूमि पर पुलिस व प्रशासन ने अफीम की खेती पकड़ी है। खेत को देखकर लंबे समय से यहां अफीम की खेती किया जाना प्रतीत हो रहा हैं।
ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती करने का एक मामला सामने आया था जिस मामले ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में राजनीतिक भूचाल ला दी थीं। यह मामला अभी शांत हुआ ही नहीं है कि दूसरा मामला बलरामपुर जिला के थाना क्षेत्र कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोषरा पारा देखने को मिला हैं। सूचना पर कुसमी पुलिस ने राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से घोसरा गांव में दबिश दी। मौके पर पहुंची टीम ने खेतों की जांच की, जहां बड़े पैमाने पर अफीम के पौधे लगे पाए गए। प्रशासन ने मौके पर ही अफीम की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं और इस अवैध खेती से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुट गई है।
अफीम की खेती में शामिल एक भूमि स्वामी व खेत में काम करने वाले मजदूरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. तथा किए गए अफीम की खेती में उगे फल से निकले अफीम के फलो का नमूना पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जप्त करना शुरू कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद अवैध अफीम की खेती में शामिल लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर कुसमी के एसडीएम सहित पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही। इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक भूमि स्वामी का नाम सामने नहीं आ पाया था तथा पुलिस व प्रशासन की टीम कार्यवाही में जुटी हुई थी।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026

