पोंड़ी (एमसीबी)। 06 फरवरी।
एमसीबी जिले में पोंड़ी पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मात्र कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से रूपये 18 लाख मूल्य की भारी मात्रा में चांदी और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व 03 फरवरी मंगलवार को सौरभ सरकार ने थाना पोंड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनके घर में घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (प्च्ै) के मार्गदर्शन और उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
ट्रैफिक सिग्नल स्थलों पर बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केराडोल बस्ती में दबिश दी। वहां संदिग्ध अवस्था में घूम रहे राजिम बंसल (18 वर्ष) और दो अन्य नाबालिगों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने केराडोल साजापहाड़ के पास एक पुरानी साड़ी में लिपटी पोटली मिली जिसमें 6 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किये हैं जिनका बाजार मूल्य लगभग 18 लाख रूपये है। इसके साथ ही 2 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, 3 पीतल की थालियाँ और सोने-चांदी के मिश्रित सिक्के कीमत लगभग 5 लाख रूपये के जप्त किये हैं।
इस कार्य के लिए एसपी रत्ना सिंह ने थाना प्रभारी विवेक पाटले, एएसआई कमलेश पाण्डेय, पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक और आरक्षक प्रदीप पाण्डेय की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। पुलिस अब इस मामले में चांदी के जेवरों के अन्य स्रोतों और संदिग्धों की विस्तृत जांच कर रही है।

