अंबिकापुर। 12 दिसम्बर 2025। राष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 13 दिसम्बर शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय सरगुजा, अंबिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें व्यवहार न्यायालय सीतापुर भी शामिल है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा के.एल. चरयाणी के मार्गदर्शन में आयोजित हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर मामलों का राजीनामा के माध्यम से निराकरण करने हेतु खण्डपीठ का गठन किया गया है। उक्त खण्डपीठों में राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, व्यवहार प्रकरण, चेक बाउंस, परिवारिक विवाद, दुर्घटना संबंधी दावा, मजदूरों सें संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, राजस्व प्रकरण, विद्युत चोरी संबंधी प्रकरण जैसे प्री-लिटीगेशन प्रकरणों का भी निराकरण आपसी सहमति के माध्यम से किया जा सकता है। पक्षकारगण अपने मामले का निराकरण आपसी सहमति से करने हेतु संबंधित खण्डपीठ के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के अलावा न्यायालय में आये बिना, वर्चुअल विडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर अपने मामले का निपटारा आपसी सहमति के आधार पर करा सकते हैं। वर्चुअल विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित होने हेतु पक्षकार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के वेबसाइट में उपलब्ध लिंक का उपयोग कर कार्रवाई में भाग ले सकते हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के.एल. चरयाणी ने आमजनों से 13 दिसम्बर, शनिवार को आयोजित होने वाले हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से अपने विवादों का निराकरण करा कर अपने बीच के मतभेदों को समाप्त करने का आग्रह किया है।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026

