बलरामपुर (कुसमी) 21 अप्रैल। बलरामपुर जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदो के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आरएमए के निजी क्लिनिक में ब्लड प्रेशर चेक कराने पहुंची आदिवासी महिला को आरएमए द्वारा नस में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई है।
जानकारी के अनुसार चांदो क्षेत्र के ग्राम जरहाखाड़ निवासी महिला सीमा किस्पोट्टा के भाई डेविड किस्पोट्टा ने चांदो तहसीलदार को आवेदन देकर बताया कि 14 अप्रैल 2025 की सुबह उसकी बहन सीमा किस्पोट्टा (41) महुआ बीनने के बाद चांदो साप्ताहिक बाजार कुछ लोगों के साथ गई थी। वहां से वह अन्य ग्रामीणों को बताकर अस्पताल में बीपी चेक करावाने के लिए गई।
अम्बेडकर जयंती के कारण अस्पताल बंद था जिसपर वह अस्पताल के पीछे रहने वाले आरएमए उमाशंकर वर्मा के क्लीनिक में जांच के लिए गई जहां पहले से ही भीड़ थी शिकायत के अनुसार वहां आरएमए ने सीमा किस्पोट्टा के नस में इंजेक्शन लगा दिया जिससे कि उसकी तुरंत तबीयत बिगड़ गई और उल्टी करते हुए वह जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आरएमए ने अन्य लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल के अंदर ले जाकर बॉटल चढ़ाया और उसे अपनी गाड़ी से तत्काल बलरामपुर अस्पताल भिजवाया। जहां ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरएमए के गलत इलाज से महिला की मौत हुई है वहीं मामले को दबाने के लिए मृतिका का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया।
परिजनों के अनुसार उनपर बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है वहीं इस मामले में चांदो तहसीलदार ने बताया है कि मामले की जांच के लिए जिला अस्पताल से टीम का गठन किया गया है।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026
