नयी दिल्ली। 06 मार्च। एजेंसी।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।
इस बार राजस्थान के कोटा जिले में स्थित रावतभाठा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं। वहीं, तीसरा स्थान अकांश ढुल ने हासिल किया है। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’) में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।
चयनित उम्मीदवारों में सामान्य श्रेणी से 317, ईडब्ल्यूएस 104, ओबीसी 306, एससी 158 व एसटी से 73 सहित कुल 958 लोगों का चयन हुआ है। आयोग ने बताया कि 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) रखा गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद ही उनके चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
वहीं, दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग ने इन उम्मीदवारों के परिणाम को कुछ कारणों से फिलहाल जारी नहीं किया है। उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर की जाएगी। सरकार द्वारा कुल 1087 पदों पर भर्ती की सूचना दी गई है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के लिए 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (आईएएफएस) के लिए 55 पद, और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए 150 पद निर्धारित किए गए हैं।

Trending
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026
- सिक्किम टनल हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- बेशकीमती इमारती लकड़ी की चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 9 लाख की लकड़ी


