अम्बिकापुर। 21 जुलाई।
बनारस मार्ग-प्रतापपुर रोड को जोड़ने वाले सड़कों के बुरे हालात में सुधार की मांग को लेकर डिगमा के ग्रामीण आगामी 24 जुलाई को सांई बाबा कॉलेज के पास धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस संबंध में आज उन्होनें एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बनारस रोड व प्रतापपुर रोड को आपस में जोड़ने वाली डिगमा-सरगवां सड़क पिछले डेढ़ दशक से खराब स्थिति में है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आये दिन यहां दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।
भारी वाहनों के चलने से साई बाबा कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज व साईं बाबा स्कूल मार्ग भारी वाहनों के आवागमन से पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। इस वजह से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार प्रशासन को शिकायत किया जा चुका है मगर आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ जिससे नाराज होकर वे आगामी 24 जुलाई को सांई बाबा कॉलेज मार्ग पर धरना प्रदर्शन व चक्काजाम करेंगे। ग्रामीणों ने इसकी पूर्व सूचना अनुविभागीय अधिकारी को दे दी है।
Trending
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026
- सिक्किम टनल हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- बेशकीमती इमारती लकड़ी की चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त की 9 लाख की लकड़ी
- फर्जी वन पट्टे के जरिए 25-30 हेक्टेयर भूमि हड़पने की साजिश नाकाम, एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- स्कूल जा रहे शिक्षक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर


