श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग कस्बे में लाल चौक के पास संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक,अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन को गोली लगी। उन्हें घायलावस्था मे अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी
वहीं, इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फोर्स (टीआरएफ) के फाल्कन दस्ते ने ली है। टीआरएफ की स्थापना लश्कर-ए-तैयबा ने पाकिस्तानी सहयोग से साल 2019 में की थी।
इस संगठन ने भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने का फैसला किया था। हालांकि भारत ने पांच जनवरी, 2023 को टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था।
डीजीपी ने की समीक्षा
अनंतनाग में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने बुधवार को विशेष पुलिस महानिदेशक (समन्वय) एसजेएम जिलानी के साथ लाल चौक पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी अभियान की समीक्षा की।
डीजीपी नलिन प्रभात के साथ पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया और क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें अभियान की प्रगति, सुरक्षा प्रबंधों और तलाशी अभियान की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।
समीक्षा के दौरान डीजीपी और विशेष डीजीपी ने सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया तथा अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आतंकियों की तलाश में जुटी टीमों को पूरी सतर्कता और बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए।
उधर, आतंकी हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस, सेना तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से आतंकियों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान चला रही हैं। अभियान के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया है।

