बहराईच। 17 जुलाई
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में घाघरा (सरयू) नदी के किनारे एक 12 वर्षीय मासूम सुनील को मगरमच्छ ने जिंदा निगल लिया। इस खौफनाक मंजर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है और ग्रामीणों में भारी दहशत है।
इस हादसे ने एक ऐसे परिवार को उजाड़ दिया है जो पहले से ही दुखों का पहाड़ झेल रहा था। 12 वर्षीय सुनील सिंह पहले से ही अनाथ था। ग्रामीणों ने बताया कि सात वर्ष पहले उसकी मां और पांच वर्ष पहले उसके पिता का बीमारी के कारण निधन हो गया था। सुनील के सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद उसके चाचा विजय राज सिंह ही इन अनाथ बच्चों का एकमात्र सहारा थे। अब परिवार में सुनील की 14 वर्षीय बहन सुमन, 10 वर्षीय भाई संजय और 7 वर्षीय बहन सीमा ही बचे हैं। इस अत्यंत गरीब परिवार के पास अब आजीविका का कोई साधन नहीं बचा है, जिसके चलते ग्रामीण अब चंदा इकट्ठा कर बच्चों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
भतीजे की जिंदगी के लिए 7 मिनट तक लड़े चाचा विजय
सुनील के चाचा विजय राज सिंह ने रुआंसे गले से बताया कि गुरुवार को वे सुनील के साथ खेत में धान की रोपाई करने गए थे। शाम को काम खत्म करने के बाद सुनील हाथ-मुंह धोने के लिए नदी किनारे गया, तभी झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।
तीन बार पानी में पटका और निगल गया आधा शरीर
ग्रामीणों और चाचा ने ईंट-पत्थर फेंककर भी मगरमच्छ को डराने की कोशिश की, लेकिन उसने सुनील को नहीं छोड़ा। उसने बच्चे को पानी में दो-तीन बार पटका और देखते ही देखते आधे शरीर को निगल गया। देर रात करीब 10रू30 बजे ग्रामीणों ने नदी से सुनील का शव बरामद किया, जिसका पेट और एक पैर मगरमच्छ पूरी तरह खा चुका था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत
- Rihand Times 02-09-2026
- Rihand Times 01-09-2026
- हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता
- एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी
- छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज

