अम्बिकापुर। 16 जुलाई। शहर में एक बार फिर से चैन स्नैचिंग की घटना शुरू हो रही है आज शाम को कोतवाली थाने के सामने शिक्षा विभाग कार्यालय में पदस्थ महिला के गले से बाईक सवार युवकों ने सोने की चैन खींच ली और फरार हो गए।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ पूनम तिवारी आज शाम को कोतवाली के ठीक सामने स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने से पैदल निकल रही थी उसी समय पीछे से आए बाईक सवार दो युवकों ने उनके गले से चैन को खींच लिया।
आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था घटना के बाद बाईक सवार लुटेरे थाना चौक होते हुए भाग निकले। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
video
Trending
- Rihand Times 16-07-2026
- Video : कोतवाली के सामने महिला हुई चैन स्नैचिंग का शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- भारत के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर खतरा! डार्क वेब पर लीक हुईं हजारों सीक्रेट फाइलें
- ISRO में ब्रेन ड्रेन रोकने के लिए सरकार ने उठाया कदम, वैज्ञानिक मर्जी से इस्तीफा या VRS नहीं ले सकते
- Rihand Times 15-07-2026
- बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी बालक हुए फरार
- मौत बनकर दौड़ा टैंकर : स्कूटी सवार भाई-बहन की मौत, एक की हालत गंभीर
- Rihand Times 14-07-2026

