गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दानिकुंडी में पटवारी से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां कार्यालय के अंदर घुसकर एक युवक ने पटवारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पटवारी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भौगोलिकसंदर्भ
जानकारी के अनुसार, दानिकुंडी के हल्का नंबर 26 में पदस्थ पटवारी शुद्दू राम कोल अपने कार्यालय में शासकीय कार्य निपटा रहे थे। इसी दौरान आरोपी प्रकाश गोंड वहां पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि आरोपी ने पास में रखी लोहे की रॉड से पटवारी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
नेपाल में बाढ़ से तबाही, सात लोगों की मौत; चीन सीमा के पास तैनात 9 जवान भी लापता
लिव-इन में रह रहे प्रेमी का खून से लथपथ मिला शव, प्रेमिका ने भी काटा गला
प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश
पैसे लेकर काम नहीं करने का आरोप
सामने आए वीडियो में आरोपी प्रकाश गोंड यह कहते नजर आ रहे हैं कि पटवारी पिछले तीन साल से न तो उनका काम कर रहा है और न ही काम के एवज में लिया गया पैसा लौटा रहा है। वहीं, दफ्तर में मौजूद अन्य लोग भी मामले में बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
अचानक हुए इस हमले में पटवारी शुद्दू राम कोल लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घायल पटवारी को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच व कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

