कोलकाता। 29 अप्रैल। पश्चिम बंगाल में दूसरे व अंतिम चरण के मतदान में भी बंपर वोटिंग देखने को मिला है। यहां हिंसा की कुछ घटनाओं के बीच दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
दोपहर 1 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हो गया था इसके बाद भी मतदान में तेजी बनी रही और दोपहर 3 बजे तक 78 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। वहीं हुगली में 88 प्रतिशत से अधिक मतदान दोपहर 3 बजे तक ही हो गया था।
वोटिंग को देखते हुए यह माना जा रहा है कि इस बार मतदान के सभी रिकार्ड टूट जाऐंगे। माना जा रहा है कि मतदान समाप्त होने के बाद यह आंकड़ा 95 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। वहीं भवनीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा प्रत्याशी शुवेन्दु अधिकारी के एक साथ एक ही पोलिंग बूथ पर पहुंच जाने से टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा करने पर सीआरपीएफ ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।
Trending
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत
- Rihand Times 02-09-2026
- Rihand Times 01-09-2026
- हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता
- एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी
- छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज

