नई दिल्ली: ईरान जंग पर डोनाल्ड ट्रंप ने मजबूरी में एक और यूटर्न लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को होर्मुज खोलने की डेडलाइन 27 मार्च तय की थी. जब ईरान ने न होर्मुज खोला और न झुका तो मजबूरी में अमेरिका को ही नई तारीख देनी पड़ी है. जी हां, अमेरिका ने अब इसकी मियाद एक बार फिर बढ़ा दी है. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए होर्मुज स्ट्रेट खोलने की अपनी डेडलाइन 6 अप्रैल तक बढ़ा दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि 6 अप्रैल तक वह ईरान के एनर्जी प्लांट पर बमबारी नहीं करेंगे.
लॉरी से टकराकर आग का गोला बनी बस, 13 यात्री जिंदा जले, 20 गंभीर
अलविदा.. नम आंखों से हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
‘धर्मांतरण करने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त होगा’, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बहुत अच्छी चल रही है. उनकी सरकार ईरान की ऊर्जा संरचना पर हमलों को 10 दिन के लिए और रोक देगी. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को पांच दिन की मोहलत दी थी. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि 5 दिन में अगर होर्मुज नहीं खुला और ईरान बातचीत की टेबल पर नहीं आया तो उसके ऊपर अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा. उसके एनर्जी ठिकानों के निशाना बनाया जाएगा. मगर ईरान के तेवर को देखते हुए ट्रंप ने मियाद खत्म होते ही नई तारीख दे दी.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, ‘ईरानी सरकार के अनुरोध पर कृपया इस बयान को यह दर्शाने दें कि मैं ऊर्जा संयंत्रों के विनाश की अवधि को 10 दिन के लिए सोमवार 6 अप्रैल 2026, शाम 8 बजे (पूर्वी समय) तक रोक रहा हूं. बातचीत जारी है और फेक न्यूज मीडिया और अन्य द्वारा गलत बयानबाजी के बावजूद वे बहुत अच्छी चल रही हैं.’

