अम्बिकापुर। 28 अप्रैल। सरगुजा पुलिस के प्रशिक्षु डीएसपी के साथ गांजा पकड़ने गई टीम उस समय हक्की बक्की रह गई जब गांजा तस्कर के घर के पास से पुलिस की बोलेरो गाड़ी ही चोरी हो गई। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर चोर को गिरफ्तार कर लिया परन्तु आज यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी रही।
जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के साथ कोतवाली पुलिस की टीम बोलेरो (Bolero) वाहन से सोमवार 27 अप्रैल को शाम 7.30 बजे शहर के सत्तीपारा क्षेत्र मंे एक गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए गई थी पुलिस संदेही के घर की घेराबंदी कर रही थी उसी दौरान अचानक पुलिस द्वारा घर से कुछ दूर खड़ी बोलेरो गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज आई। जिसपर टीम के सभी पुलिसकर्मी अचरज में पड़ गए। वाहन में आए सभी पुलिसकर्मी संदेही के घर के पास थे इधर पुलिसकर्मियों के कुछ समझने से पहले ही कोई व्यक्ति पुलिस की बोलेरो लेकर वहां से भाग पुलिसकर्मियों के आंखो के सामने से ही भाग निकला।
अपनी बोलेरो चोरी होने से हतप्रभ पुलिस टीम गांजा तस्कर को छोड़कर बोेलेरो चोर की तलाश मंे लग गई। गनीमत रही की प्रशिक्षु डीएसपी का एक मोबाईल बोलेरो में ही था जिसे तत्काल ट्रेस करवाने पर पता चला कि उक्त वाहन राममंदिर रोड में खड़ी है जो कि सत्तीपारा से 500 मीटर दूर थी इसपर तत्काल पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बोलेरो चोर को पकड़ लिया और बोलेरो को बरामद कर लिया।
पकड़ा गया चोर उक्त संदेही गांजा तस्कर का जीजा है जिसे पकड़ने पुलिस टीम गई थी पकड़े गए आरोपी का नाम मुकेश नामदेव है पुलिस के अनुसार सत्तीपारा में बोलेरो खड़ाकर जाते समय चालक आरक्षक की जेब से चाबी गिर गई थी जिसे घर की छत पर खड़े मुकेश ने देख लिया। पुलिस टीम के आगे बढ़ने पर वह बोलेरो लेकर भाग गया था जिसे 10 मिनट में ही पकड़ लिया गया। आरोपी जानता था कि वह पुलिस गाड़ी को लेकर ज्यादा दूर भाग नहीं पाएगा इसलिए उसने राम मंदिर गली में वाहन छोड़कर भागने की तैयारी की थी परन्तु उसके वहां से भागने से पहले ही पुलिस टीम पहुंच गई और वह पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस द्वारा चोरी का अपराध दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
Trending
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत
- Rihand Times 02-09-2026
- Rihand Times 01-09-2026
- हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता
- एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी
- छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज

