अंबिकापुर। 15 जून। सरगुजा जिले के लखनुपर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मंदबुद्धि युवक का गला रेतने और पेट फाड़कर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कंुवरपुर में नहर के किनारे दिनदहाड़े अज्ञात हत्यारे ने बेरहमी से मंदबुद्धि युवक का गला रेत डाला और पेट फाड़ दिया, जिससे अंतड़ी तक बाहर निकल गई। मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है। मृत युवक मुकेश यादव पिता स्व. शंकर यादव 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-03 नगर पंचायत लखनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। बहरहाल निर्मम हत्याकांड को किसने अंजाम दिया, इसका समाचार लिखने तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
Trending
- महासमुन्द : ‘योगा संगम एवं ‘हरित योग थीम पर 21 जून को महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
- Rihand Times 17-06-2025
- महासमुंद : स्कूल बसों का भौतिक निरीक्षण 22 जून को, शिविर सरायपाली में आयोजित
- रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 4.30 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी
- सामाजिक विकास के लिए मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- एमसीबी : 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन ने दिए निर्देश
- उत्तर बस्तर कांकेर : स्कूल, छात्रावास परिसर, रिक्त मैदानों व सड़कों के किनारे सघन पौधरोपण कराएं- कलेक्टर
- उत्तर बस्तर कांकेर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जिला स्तर पर ‘योग संगम’ की थीम पर होगा कार्यक्रम आयोजित