रायपुर। (एजेंसी)। प्रदेश में आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की हूबहू नकल (क्लोन वेबसाइट) बनाकर आम नागरिकों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का डर दिखा रहे हैं। ऐसे फर्जी संदेशों और लिंक के जरिए लोगों की निजी जानकारी और बैंक खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं। इसे लेकर परिवहन एवं यातायात विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले छह महीनों के भीतर प्रदेशभर में ऐसे 300 से अधिक ठगी के मामले सामने आए हैं। शातिर ठग आमतौर पर मोबाइल पर संदेश भेजकर ई-चालान लंबित होने की जानकारी देते हैं। इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही यूजर की व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी और बैंक डिटेल चोरी कर ली जाती हैं। कई मामलों में लोगों से एपीके फाइल डाउनलोड करने को भी कहा जा रहा है, जो पूरी तरह फर्जी होती है।
वास्तविक ई-चालान की जानकारी और भुगतान के लिए नागरिक केवल परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in का ही उपयोग करें। वेबसाइट पर जाकर पे ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद चालान नंबर और कैप्चा कोड भरकर गेट डिटेल पर क्लिक करें। फिर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद चालान से जुड़ी पूरी जानकारी देखी जा सकती है और सुरक्षित तरीके से भुगतान किया जा सकता है।
Trending
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत
- Rihand Times 02-09-2026
- Rihand Times 01-09-2026
- हथिनी कुंड बैराज पर स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में बहे जवान, 3 रेस्क्यू, 2 लापता
- एनएचएआई टोल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन, देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी
- छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की दस्तक, दो जिलों में मिले मरीज

