अम्बिकापुर/रायपुर। 13 अक्टूबर।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा उनके निज सहायक (पी.ए.) का व्हाट्सअप हैक हो गया है जिसके बाद दोनों नम्बर से लगातार पैसे मांगे जाने का मैसेज परिचितों को मिल रहा है। मंत्री ने इसकी सूचना मीडिया को दी वहीं लोगों को अलर्ट किया है कि अगर किसी के पास पैसा मांगने का मैसेज आए तो ध्यान नहीं दें। बताया जा रहा है कि ठगों की ओर से भेजे जा रहे इन संदेशों में यूपीआई ब्लॉक होने का बहाना बनाकर तत्काल आर्थिक मदद मांगी जा रही है। मंत्री के नाम से भेजे जा रहे संदेश में लिखा है कि उन्हें एक छोटी-सी मदद चाहिए, क्योंकि उनका यूपीआई ब्लॉक हो गया है। इसके लिए अर्जेंट 32 हजार रुपये की मांग की जा रही है। वहीं उनके पीए के मोबाईल से भेजे गये संदेश में 52 हजार रूपये तक की मांग की गयी है। संदेश के साथ भुगतान के लिए क्यूआर कोड भी भेजा जा रहा है, ताकि लोग उसे स्कैन कर रकम ट्रांसफर कर दें।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की जानकारी दी है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि उनके व्हाट्सएप नंबर से पैसे मांगे जाने पर बिना पुष्टि किए कोई भुगतान न करें। साथ ही, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह भी दी गई है।
0 साइबर सेल ने शुरू की जांच
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मंत्री सूरजपुर में रोड सेफ्टी कार्यक्रम के तहत आयोजित बाइक रैली में व्यस्त थीं। मामला सामने आने के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि व्हाट्सएप अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच कैसे बनाई गई और फर्जी संदेश भेजने के पीछे कौन लोग हैं। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, किसी परिचित के नंबर से पैसे मांगने वाला संदेश मिलने पर भी पहले फोन करके पुष्टि करना जरूरी है। अनजान फत् कोड स्कैन करने या बिना सत्यापन भुगतान करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
Trending
- महावीर हॉस्पिटल अम्बिकापुर का लायसेंस निलंबित
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व उनके निज सहायक का व्हाट्सअप हुआ हैक, परिचितों को मैसेज भेजकर मांगे जा रहे पैसे
- कांग्रेस दफ्तर में बवाल, समर्थक भिड़े- चले जूते-चप्पल
- जंतर मंतर पर अब से नहीं होगा प्रदर्शन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
- Rihand Times 12-10-2026
- संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण
- कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा, ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत
- महावीरपुर में जंगल किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

