अम्बिकापुर। 06 अगस्त। 64 वर्ष पूर्व मृत हो चुके एक व्यक्ति की जमीन को उसके परिजनों की जानकारी के बिना फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज व एक ग्रामीण को मृतक के रूप में प्रस्तुत कर रजिस्ट्री कराये जाने के मामले में पुलिस ने भाजपा पार्षद की शिकायत पर मां-बेटी सहित पांच लोगों पर अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नवागढ़ के रहने वाले नोहरसाय आ0 भोला के नाम पर शहर के मायापुर घुटरापारा क्षेत्र में भूमि थी नोहरसाय की मृत्यु वर्ष 1962 में ही हो गई थी उक्त खाली पड़ी जमीन पर जब दलालों की नजर पड़ी और उन्हें पता चला कि जमीन मालिक की मौत बहुत पहले हो चुकी है तो जमीन दलालों ने पहले मैनपाट निवासी अमर सिंह नामक ग्रामीण को फर्जी तरीके से नोहरसाय बनने के लिए तैयार किया और फिर फर्जी आधार कार्ड बनाया और जमीन को बेचने के लिए फर्जी तरीके से विक्रय पत्र का निष्पादन किया।
जमीन की रजिस्ट्री पहले रामनिवास गुप्ता व पायल पटेल के नाम पर की गई जिसमें पायल की मां वर्षा की भी संलिप्तता थी। इसके 6 माह बाद उक्त भूमि को तीन लोगों को बेच दिया गया व तगड़ा मुनाफा कमाया गया। आरोप है कि इस पूरे षडयंत्र का मुख्य कर्ताधर्ता बंटी पटेल उर्फ वर्षित पटेल है जिसने इस विक्रय का शेष पैसा खुद रख लिया।
जब मार्च मे हुई जमीन बिक्री के बाद नये क्रेताओं ने इसपर निर्माण कार्य शुरू किया तो इसकी जानकारी मृतक नोहरसाय के परिजनों को हुई जिसपर उन्होंने भाजपा पार्षद आलोक दुबे से संपर्क किया। आलोक दुबे ने जब मामले की पड़ताल कराई तो सारा कच्चा चिठ्ठा सामने आ गया जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। शिकायत के उपरांत पुलिस ने मामले में बीएनएस की आधा दर्जन धाराओं के तहत आरोपी अमर सिंह उर्फ कथित नोहरसाय राजवाड़े, बंटी पटेल उर्फ वर्षित पटेल, रामनिवास गुप्ता, पायल पटेल व उसकी मां वर्षा पटेल के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।
Trending
- 64 वर्ष पूर्व मृत हो चुके व्यक्ति की जमीन को फर्जी तरीके से बेचा, मां-बेटी सहित पांच पर अपराध दर्ज
- Rihand Times 06-08-2026
- पहली बारिश में बहा लाखों का रपटा, महीनों बाद भी न जांच न कार्रवाई
- तकिया से दम घोंटकर सचिव पत्नी की ली थी जान, हत्यारे पति को आजीवन कारावास
- Rihand Times 05-08-2026
- रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल
- काशी विश्वनाथ दर्शन के लिये गया था इंजीनियर का परिवार, इधर घर से 20 लाख की हो गयी चोरी
- Rihand Times 04-08-2026

