अम्बिकापुर। 09 सितम्बर। नाबालिगो द्वारा सड़क पर वाहन चलाने और इससे होने वाले हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा वाहन मालिकों पर कार्रवाई करते हुए मामले को कोर्ट में पेश करने पर न्यायालय ने तीन वाहन मालिकों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है।
जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस टीम द्वारा विगत दिनों 3 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा गया था तथा इस मामले में उनके परिजनों/वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। तीनो मामले में न्यायालय द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 199(ए) के तहत प्रत्येक वाहन मालिक पर 25-25 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। तीनों मामलों को मिलाकर कोर्ट ने कुल 75 हजार रुपये के अर्थदंड से वाहन मालिकों को दंडित किया है।
सरगुजा पुलिस द्वारा जिले के सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे यातायात के नियमो का पालन करें और अपने बच्चों कों सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें बालिग होने तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनने से पहले वाहन की चाबी बिल्कुल न सौंपें।
Trending
- ट्रक से कुचलकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की मौत, स्टेेट हाईवे पर हुई घटना
- नाबालिगों को वाहन देना पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका 75 हजार का जुर्माना
- RIHAND TIMES 09-09-2026
- बस्तर के जंगलों में दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
- RIHAND TIMES 07-09-2026
- 20 किमी पैदल चलकर कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचीं छात्राएं, कलेक्टर ने दिया कार्यवाही का भरोसा
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार

