अम्बिकापुर। 07 अप्रैल। शहर के रिंगरोड़ महामाया द्वार चौक (सद्भावना चौक) पर महिला की निर्ममतापूर्वक हुई हत्या के मामले में आईजी द्वारा आरोपी पर 30 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई है इससे पूर्व एसएसपी सरगुजा द्वारा भी आरोपी पर 5 हजार के ईनाम की घोषणा की गई थी।
विदित हो कि उक्त लोमहर्षक घटना के बाद से आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है पुलिस द्वारा सीसीटीवी की जांच के बाद संदेही का फोटो जारी किया गया था और उसकी पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में की जा चुकी है। घटना के चार दिन बाद भी अब तक आरोपी के पुलिस के पकड़ में नहीं आने के कारण अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उस पर एसएसपी के बाद अब आईजी सरगुजा द्वारा भी ईनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले का 30 हजार रूपये का ईनाम देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। आरोपी के बारे में कोई भी सूचना एसपी, एएसपी, सीएसपी, एसडीओपी, कंट्रोल रूम या कोतवाली थाना प्रभारी को दी जा सकती है।
Trending
- Rihand Times 05-06-2026
- तिल्दा की बेटी का कमाल, 23 साल की उम्र में दिल्ली पुलिस से लेकर रेलवे तक पास किए 19 एक्जाम
- Rihand Times 04-06-2026
- आ गई खुशखबरी, भारत में मानसून की धमाकेदार एंट्री
- बस से पकड़ा गया 2 करोड़ रुपए का 20 क्विंटल गांजा
- Rihand Times 03-06-2026
- इटली में पाकिस्तानियों को कार में बंद करके कौन जला रहा? 4 लोगों की मौत के बाद जांच जारी
- दिल्ली में नियम-कानून नहीं हैं क्या? होटल में जल गए 21 लोग, सोता रहा सिस्टम

