रायपुर। (एजेंसी)। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट को लेकर हुई तोडफ़ोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता कुछ ही देर में सिविल लाइन थाना पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। इसे देखते हुए सिविल लाइन थाने की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
फर्जी ई-चालान लिंक से रहें दूर, क्लोन वेबसाइट के जरिए हो रही ठगी
घटना 24 दिसंबर की बताई जा रही है, जब मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस को लेकर की गई सजावट पर कुछ युवकों ने आपत्ति जताते हुए तोडफ़ोड़ की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकडऩे लगा। वीडियो सामने आने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।

