Sports Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/sports/ Mon, 23 Feb 2026 10:16:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Sports Archives - Evening daily Rihand Times https://www.rihandtimes.in/category/sports/ 32 32 ‘हमने पावरप्ले में ही मैच गंवा दिया’, हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया बल्लेबाजी का ब्लंडर https://www.rihandtimes.in/sports/we-lost-the-match-in-the-powerplay-itself/ Mon, 23 Feb 2026 10:16:23 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27802 अहमदाबाद: साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 76 रनों की करारी हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान सूर्या ने हार के मुख्य कारणों पर बात की और बताया कि आखिर टीम इंडिया से कहां चूक हुई। सोना और डॉलर दोनों में बढ़ोतरी, [...]

The post ‘हमने पावरप्ले में ही मैच गंवा दिया’, हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया बल्लेबाजी का ब्लंडर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अहमदाबाद: साउथ अफ्रीका के हाथों मिली 76 रनों की करारी हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान सूर्या ने हार के मुख्य कारणों पर बात की और बताया कि आखिर टीम इंडिया से कहां चूक हुई।

सोना और डॉलर दोनों में बढ़ोतरी, टूट गया सारा रिकॉर्ड
अमेरिकी नेतृत्व वाले ‘पैक्स सिलिका’ में भारत की एंट्री, क्या है ये और कैसे होगा फायदा?
नाबालिगों की स्टंटबाजी: वाहन मालिक पर 37 हजार का जुर्माना, एमजी हैक्टर जब्त

सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी की विफलता को हार का सबसे बड़ा कारण माना। उन्होंने एक बहुत ही पते की बात कही, ‘जब आप 180-185 रनों का पीछा कर रहे होते हैं, तो आप पावरप्ले में मैच जीत नहीं सकते, लेकिन आप पावरप्ले में मैच हार जरूर सकते हैं। हमने शुरुआती 6 ओवरों में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए। इसके बाद हमें वैसी छोटी-छोटी साझेदारियां नहीं मिलीं जिनकी हमें जरूरत थी। यही गेम का हिस्सा है, हम इससे सीखेंगे और मजबूती से वापसी करेंगे।’
गेंदबाजों की तारीफ और बुमराह-अर्शदीप की जोड़ी
कप्तान ने हार के बावजूद गेंदबाजों, खासकर जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जमकर सराहना की। सूर्या ने कहा, ‘शुरुआत में हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी और उन्हें 21 रन पर 3 विकेट के स्कोर पर रोक दिया था। हालांकि 7 से 15 ओवर के बीच दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अंत में हमने फिर वापसी की। बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी बेहद घातक है। दोनों ने मिलकर 5 विकेट लिए और कम रन दिए। उनकी अनुभवी जोड़ी का टीम में होना हमारे लिए बहुत अच्छी बात है।’

The post ‘हमने पावरप्ले में ही मैच गंवा दिया’, हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया बल्लेबाजी का ब्लंडर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में पहुंचा भारत https://www.rihandtimes.in/sports/india-beat-pakistan-by-61-runs/ Mon, 16 Feb 2026 09:28:36 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27749 नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच गई है. भारत की ओर से मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में [...]

The post पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में पहुंचा भारत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच गई है.
भारत की ओर से मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई.
भारत के चार गेंदबाजों हार्दिक, बुमराह, अक्षर और वरुण को दो-दो विकेट मिले. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली.
इससे पहले भारत ने ईशान किशन की 77 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 175 रन बनाए थे. ईशान किशन को अपनी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

टी20 वर्ल्ड कप : जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया
सरकार ने 25 लाख टन गेहूं और पांच लाख टन चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
पांच जिगरी दोस्तों की मौत: खुशियों के आंगन में मातम की दस्तक से रुक गया डीजे

पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट लिए.
ग्रुप ए का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया.
हालांकि एशिया कप से शुरू हुआ दोनों टीमों के कप्तान के हाथ नहीं मिलाने का सिलसिला यहां भी जारी रहा. टॉस के बाद सलमान आगा और सूर्यकुमार यादव एक-दूसरे को अनदेखा करके पवेलियन की ओर लौट गए.
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड और ज्यादा मजबूत हो गया है. दोनों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में नौ बार टक्कर हुई है. जिनमें से 8 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. पाकिस्तान ने एक ही बार भारत को 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हराया था.

The post पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में पहुंचा भारत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
टी20 वर्ल्ड कप : जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया https://www.rihandtimes.in/sports/t20-world-cup-zimbabwe-created-a-big-upset-by/ Fri, 13 Feb 2026 09:27:46 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27727 नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के सातवें दिन के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से शिकस्त दी. कोलंबो में खेले गए ग्रुप-बी के इस मैच में जिम्बाब्वे ने 170 रन का लक्ष्य देने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 146 रन पर ढेर कर जीत [...]

The post टी20 वर्ल्ड कप : जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के सातवें दिन के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से शिकस्त दी. कोलंबो में खेले गए ग्रुप-बी के इस मैच में जिम्बाब्वे ने 170 रन का लक्ष्य देने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 146 रन पर ढेर कर जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/2 रन का स्कोर बनाया. ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों में 64 रन की सुस्त पारी खेली, जिसमें सात चौके शामिल रहे. सिकंदर रजा ने नाबाद 25 रन बनाए. रयान बर्ल और मरुमानी ने 35-35 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग खास नहीं रही. मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन को ही सिर्फ एक-एक विकेट मिला.

दिल्ली में तीन लोगों के मर्डर मामले में तांत्रिक गिरफ्तार
5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त
दामाद संग भागने वाली सास अब 10 महीने बाद जीजा के साथ भागी

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने मुकाबले को शुरू से पकड़कर रखा और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए महज 29 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के टॉप चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| इस बीच मुजराबानी और ईवान्स ने कमाल की गेंदबाजी की और पॉवर प्ले में महज 38 ही रन दिए| पांचवें विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल (31) और मैट रेनशॉ (65) के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने गेम में तगड़ी वापसी की| दोनों ने सधी हुई बल्लेबाजी की और धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाते हुए नजर आये| इसी बीच गेंदबाजी टीम मने गति परिवर्तन का अधिक इस्तेमाल किया और पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों को बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया| इसकी वजह से जरूरी रन रेट तेजी के साथ ऊपर भागता चला गया जिसे नीचे लाने के चक्कर में सभी बल्लेबाज एक के बाद आउट होते चले गए| ये जीत ज़िम्बाब्वे को यहाँ से काफी आत्मविश्वास देगी ये तो तय है|

The post टी20 वर्ल्ड कप : जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, अभिषेक शर्मा को अचानक अस्पताल में कराया गया भर्ती https://www.rihandtimes.in/sports/bad-news-for-team-india/ Wed, 11 Feb 2026 10:20:11 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27651 नई दिल्ली. भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में उतरने से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ भारत के अगले मैच के लिए संदिग्ध बने हुए हैं. [...]

The post टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, अभिषेक शर्मा को अचानक अस्पताल में कराया गया भर्ती appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली. भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में उतरने से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ भारत के अगले मैच के लिए संदिग्ध बने हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक वह अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच से पहले ही बीमार थे. 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के ओपनर में खेलने के बाद उनकी हालत और खराब हो गई. मुंबई में अभिषेक को तेज बुखार था और तुरंत राहत के लिए उन्हें ड्रिप्स दी गईं.

अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के लिए इनाम का ऐलान, इतने करोड़ रुपये देगा BCCI
30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार
जन गण मन से पहले बजेगा वंदे मातरम्, सरकार ने तय किया राष्ट्र गीत का नया नियम, सबका खड़ा होना अनिवार्य

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के पहले ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लिया. भारतीय टीम की ओर से “पेट खराब” की आधिकारिक जानकारी दी गई है, पता चला है कि वह संक्रमण से जूझ रहे हैं. मंगलवार को मीडिया से बातचीत में सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा, “अभी (अभिषेक) को अभी भी पेट में कुछ दिक्कतें हैं. हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में मैच के लिए उपलब्ध होंगे.”
टूर्नामेंट के ओपनर में गोल्डन डक पर आउट होने के बाद आक्रामक बल्लेबाज फील्डिंग के लिए नहीं आए. टीम डगआउट या ड्रेसिंग रूम में भी नजर नहीं आए. संजू सैमसन ने पूरी पारी में फील्डिंग की, जिससे फील्डिंग कोच टी दिलीप को बिब पहनकर कुलदीप यादव के साथ ड्रिंक्स ड्यूटी संभालनी पड़ी. यह इसलिए हुआ क्योंकि वाशिंगटन सुंदर अभी तक टीम में शामिल नहीं हुए थे, वहीं जसप्रीत बुमराह भी अस्वस्थ थे. हालांकि बुमराह एक ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान थोड़ी देर के लिए मैदान पर आए, लेकिन ज्यादातर जिम्मेदारी कुलदीप और दिलीप ने संभाली. अभिषेक मैच के बाद भी टीम के साथ हाथ मिलाने नहीं आए.

The post टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, अभिषेक शर्मा को अचानक अस्पताल में कराया गया भर्ती appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के लिए इनाम का ऐलान, इतने करोड़ रुपये देगा BCCI https://www.rihandtimes.in/sports/bcci-announces-prize-money/ Sat, 07 Feb 2026 10:14:32 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27591 नई दिल्ली: अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को बीसीसीआई ने नगद इनाम देने का ऐलान किया है. बीसीसीआई ने भारतीय अंडर 19 टीम के 7.5 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है. BCCI सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने कहा, “भारत के इंग्लैंड को हराकर ICC अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड [...]

The post अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के लिए इनाम का ऐलान, इतने करोड़ रुपये देगा BCCI appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली: अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को बीसीसीआई ने नगद इनाम देने का ऐलान किया है. बीसीसीआई ने भारतीय अंडर 19 टीम के 7.5 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है. BCCI सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया ने कहा, “भारत के इंग्लैंड को हराकर ICC अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरा देश खुश है… हमने वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है.” बता दें कि अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया.
आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में इतिहास रचा था. भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 9 विकेट पर 411 रन बनाए थे जिसके बाद इंग्लैंड की टीम 311 रन ही बना सकी. फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रन की पारी खेली. वैभव ने केवल 80 गेंद पर 175 रन बनाए थे जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे. वैभव की पारी के दम पर भारतीय टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बना पाने में सफल रही.

15 चौके, 15 छक्के, वैभव सूर्यवंशी तूफानी 175 रन बनाकर हुए आउट
जॉर्ज के शतक से रिकॉर्ड चेज़ कर अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में भारत

बीसीसीआई ने भारतीय अंडर 19 टीम की तारीफ की
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर और उनके सहयोगी स्टाफ के मार्गदर्शन की भी सराहना की. बीसीसीआई ने बोर्ड के ‘उत्कृष्टता केंद्र (सीओई)’ के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के योगदान को भी विशेष रूप से उल्लेख किया, जिनकी देख रेख ने खिलाड़ियों को बड़े मुकाबलों के लिए तैयार किया.
टीम को बधाई देते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, ‘‘छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीतना एक असाधारण उपलब्धि है और यह आयु-वर्ग क्रिकेट में भारत की ताकत को दर्शाता है. इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया. पुरुष और महिला दोनों अंडर-19 विश्व कप खिताब अपने नाम करना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है.

The post अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम के लिए इनाम का ऐलान, इतने करोड़ रुपये देगा BCCI appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
15 चौके, 15 छक्के, वैभव सूर्यवंशी तूफानी 175 रन बनाकर हुए आउट https://www.rihandtimes.in/sports/15-fours-15-sixes-vaibhav/ Fri, 06 Feb 2026 11:04:17 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27574 नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करने के बाद आउट हुए, वैभव ने 175 रन की पारी खेली, अपनी तूफानी पारी में वैभव ने 15 चौके औऱ 15 छक्के लगाए. अबतक भारत के 5 विकेट गिर गए हैं. इस समय क्रीज पर आरएस अंबरीश और अभिज्ञान कुंडू [...]

The post 15 चौके, 15 छक्के, वैभव सूर्यवंशी तूफानी 175 रन बनाकर हुए आउट appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करने के बाद आउट हुए, वैभव ने 175 रन की पारी खेली, अपनी तूफानी पारी में वैभव ने 15 चौके औऱ 15 छक्के लगाए. अबतक भारत के 5 विकेट गिर गए हैं. इस समय क्रीज पर आरएस अंबरीश और अभिज्ञान कुंडू खेल रहे हैं बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

जॉर्ज के शतक से रिकॉर्ड चेज़ कर अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में भारत
कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5 बड़े प्रतिबंध

बता दें कि ऐसा दूसरी बार है, जब खिताबी मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने है. इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप-2022 में दोनों टीमें आमने-सामने रही थीं. इस विश्व कप दोनों ही टीमें अजेय रही हैं. भारतीय टीम अपना 10वां फाइनल खेल रही है, जबकि इंग्लैंड छठी बार फाइनल खेल रहा है..इंग्लैंड को अपने दूसरे खिताब की तलाश है. इस टीम ने साल 1998 में इकलौती बार ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि भारत ने 5 बार खिताब जीता है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. वहीं, इंग्लैंड की टीम गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से मात देकर फाइनल में पहुंची है.

The post 15 चौके, 15 छक्के, वैभव सूर्यवंशी तूफानी 175 रन बनाकर हुए आउट appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
जॉर्ज के शतक से रिकॉर्ड चेज़ कर अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में भारत https://www.rihandtimes.in/sports/19-world-cup-final-after-record-chase/ Thu, 05 Feb 2026 11:26:28 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27551 नई दिल्ली/ भारत 311 पर 3 (ऐरन जॉर्ज 115, सूर्यवंशी 68, म्हात्रे 62 और ओमरज़ाई 64 रन देकर दो विकेट) ने अफ़ग़ानिस्तान 310 (शिनोज़ादा 110, नियाज़ाई 110 और चौहान 55 रन देकर दो विकेट) को सात विकेट से हराया। पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफ़ाइनल में ऐरन जॉर्ज के शतक के साथ वैभव [...]

The post जॉर्ज के शतक से रिकॉर्ड चेज़ कर अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में भारत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली/ भारत 311 पर 3 (ऐरन जॉर्ज 115, सूर्यवंशी 68, म्हात्रे 62 और ओमरज़ाई 64 रन देकर दो विकेट) ने अफ़ग़ानिस्तान 310 (शिनोज़ादा 110, नियाज़ाई 110 और चौहान 55 रन देकर दो विकेट) को सात विकेट से हराया।
पुरुष अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफ़ाइनल में ऐरन जॉर्ज के शतक के साथ वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को हराते हुए फ़ाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली। अब 6 फ़रवरी को भारत इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खिताबी मुक़ाबला खेलेगा।
अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी चुनते हुए एक मज़बूत शुरुआत की थी। सलामी जोड़ी ने टीम के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की थी जिसे दीपेश देवेंद्रन ने तोड़ा था। ख़ालिद अहमज़ाई के आउट होने के बाद उस्मान सादत और फ़ैसल शिनोज़ादा के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि कनिष्क चौहान ने दूसरे सलामी बल्लेबाज़ सादत को कैच आउट कराया लेकिन इसके बाद शिनोज़ादा और उज़ैरुल्लाह नियाज़ाई अफ़ग़ानिस्तान को और बेहतर स्थिति में ले गए।

उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हुई मौत हत्या मानी जाएगी
बोइंग को बचा रही थी अमेरिकी मीडिया? खुली पोल

दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि शिनोज़ादा शतक बनाने के बाद आउट हो गए लेकिन नियाज़ाई अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने भी शतक जड़ा। भारत को 311 का लक्ष्य मिला था जिसे आज तक अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में हासिल नहीं किया गया था।
जॉर्ज (20) और सूर्यवंशी (22) दोनों को शुरुआत में जीवनदान मिला और उन्होंने जीवनदान को भरपूर भुनाया भी। पहले विकेट के लिए सूर्यवंशी और जॉर्ज ने मिलकर 57 गेंदों पर 90 रन जोड़ डाले। इसके बाद जॉर्ज और आयुष म्हात्रे के बीच शतकीय साझेदारी हुई और भारत एक मज़बूत स्थिति में पहुंच गया। हालांकि कप्तान म्हात्रे 62 के निजी स्कोर पर आउट हुए लेकिन भारत तब तक 26.2 ओवर में 204 के स्कोर पर पहुंच चुका था।
यहां से जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने मैच पर भारत की पकड़ को कमज़ोर नहीं होने दिया और 115 के निजी स्कोर पर जब जॉर्ज आउट हुए तब भारत लक्ष्य से मात्र 11 रन ही दूर रह गया था।

The post जॉर्ज के शतक से रिकॉर्ड चेज़ कर अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में भारत appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5 बड़े प्रतिबंध https://www.rihandtimes.in/sports/pakistan-cricket-will-be-bankrupt/ Mon, 02 Feb 2026 09:33:07 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27522 नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने की जिद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बहुत महंगी पड़ने वाली है. पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अब कड़े कदम उठाने की तैयारी में है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी पाकिस्तान पर बैन लगाने से लेकर करोड़ों [...]

The post कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5 बड़े प्रतिबंध appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने की जिद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बहुत महंगी पड़ने वाली है. पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) अब कड़े कदम उठाने की तैयारी में है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी पाकिस्तान पर बैन लगाने से लेकर करोड़ों का जुर्माना ठोकने तक की प्लानिंग कर रहा है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप लीग मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. पीसीबी ने यह कदम बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के फैसले का साथ देने के लिए उठाया है. जबकि नियम यह कहते हैं कि आईसीसी और बीसीसीआई के साथ पाकिस्तान का ‘न्यूट्रल वेन्यू’ पर मैच खेलने का कॉन्ट्रैक्ट है, जिसे तोड़ना गैरकानूनी है.
ICC की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: ये 5 बड़े नुकसान हो सकते हैं
आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि सोमवार को होने वाली वर्चुअल मीटिंग में पाकिस्तान की किस्मत का फैसला होगा. अगर पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा रहा, तो ये नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं:
टूर्नामेंट से छुट्टी: पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से पूरी तरह बैन किया जा सकता है. उनकी जगह युगांडा को मौका मिल सकता है.
PSL का ‘द एंड’: सबसे बड़ा झटका पाकिस्तान सुपर लीग को लगेगा. फ्री एजेंट्स को छोड़कर बाकी सभी विदेशी खिलाड़ियों के पीएसएल में खेलने पर रोक लग सकती है.
पैसों की तंगी: आईसीसी पाकिस्तान को मिलने वाला सालाना रेवेन्यू (हिस्सा) रोक सकता है. साथ ही, मैच न होने से ब्रॉडकास्टर (जियो-स्टार) को जो करोड़ों का नुकसान होगा, उसकी भरपाई भी पीसीबी की जेब से करवाई जाएगी.
रैंकिंग और पॉइंट्स का घाटा: भविष्य में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज पर संकट आ सकता है. अगर सीरीज हुई भी, तो उनके पॉइंट्स न तो आईसीसी रैंकिंग में जुड़ेंगे और न ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में.
विज्ञापन का भारी नुकसान: भारत-पाकिस्तान मैच में 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 25 से 40 लाख रुपये होती है. मैच रद्द होने से करीब 200 करोड़ रुपये का एड रेवेन्यू डूब जाएगा.
पीसीबी ने खुद अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी
पीटीआई को आईसीसी के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पीसीबी एक कानूनी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ रहा है. सूत्र के मुताबिक, आईसीसी अब बहुत सख्त मूड में है. अगर पाकिस्तान को खेलने की अनुमति मिल भी गई, तब भी उन पर भारी जुर्माना और पाबंदियां लगनी तय हैं.

The post कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5 बड़े प्रतिबंध appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
संजू सैमसन को मिलेगा मौका या श्रेयस होंगे प्लेइंग-11 का हिस्सा? संयोजन में बदलाव संभव…. https://www.rihandtimes.in/sports/will-sanju-samson-get-a-chance/ Wed, 28 Jan 2026 11:12:17 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27469 विशाखापत्तनम/ भारतीय टीम भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है, लेकिन टी20 विश्व कप से पहले उसके पास तैयारियां परखने के लिए दो ही मैच शेष हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात संजू सैमसन की खराब फॉर्म है जो शुरुआती तीन [...]

The post संजू सैमसन को मिलेगा मौका या श्रेयस होंगे प्लेइंग-11 का हिस्सा? संयोजन में बदलाव संभव…. appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
विशाखापत्तनम/ भारतीय टीम भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है, लेकिन टी20 विश्व कप से पहले उसके पास तैयारियां परखने के लिए दो ही मैच शेष हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा चिंता की बात संजू सैमसन की खराब फॉर्म है जो शुरुआती तीन मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं और जल्दी अपना विकेट गंवा रहे हैं। सैमसन को अगर विश्व कप के लिए एकादश में अपना दावा पुख्ता करना है तो उन्हें हर हाल में रन बनाने होंगे।
बेहतरीन फॉर्म में है भारत
इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। तीसरे मैच में तो भारत ने केवल 10 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी। अभिषेक ने 300 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि सूर्यकुमार और किशन ने लगभग 230 के स्ट्राइक रेट को बनाए रखा है। भारत की बल्लेबाजी की आक्रामकता की बानगी पिछले दो मैच आंकड़े पेश करते हैं। भारत ने दूसरे और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमशः 209 और 154 रन (कुल 363 रन) का पीछा करते हुए केवल 25.2 ओवर ही खेले। अगर विशाखापत्तनम की पिच की प्रकृति और ओस के प्रभाव पर ध्यान दें तो इस मैच की कहानी भी अलग नहीं होगी।
स्पिनरों का प्रदर्शन चिंता का विषय
भारत के लिए स्पिनरों का प्रदर्शन भी चिंता का विषय बना हुआ है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती अबतक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। कुलदीप ने दो मैचों में केवल दो विकेट लिए हैं और वह प्रभावित करने में असफल रहे हैं। उन्होंने प्रति ओवर 9.5 रन लुटाए। पिछले मैच में भी कुलदीप ने तीन महंगे ओवर किए जिनमें उन्होंने 32 रन दिए। जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने कीवी टीम को नौ विकेट पर 153 रन पर रोक दिया था। कुलदीप इससे पहले वनडे सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, जिसमें उन्होंने तीन मैचों में तीन विकेट लिए थे और प्रति ओवर 7.28 रन दिए थे।
वरुण को पिछले मैच में विश्राम दिया गया था, लेकिन पहले दो मैच में उनकी गेंदबाजी में वह धार नहीं दिखी जिसके लिए वह जाने जाते हैं। इस संदर्भ में भारत इस बात पर विचार करेगा कि क्या चौथे मैच में बिश्नोई को ही टीम में बनाए रखा जाए और कुलदीप को विश्राम देने के लिए उनकी जगह वरुण को वापस लाया जाए। भारत ऑलराउंडर अक्षर पटेल की फिटनेस पर भी कड़ी नजर रखेगा, क्योंकि अंगुली में चोट के कारण वह नागपुर में पहले मैच के बाद से नहीं खेल पाए हैं।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/ हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जकारी फोल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

The post संजू सैमसन को मिलेगा मौका या श्रेयस होंगे प्लेइंग-11 का हिस्सा? संयोजन में बदलाव संभव…. appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>