Balrampur Archives - Evening daily Rihand Times http://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/ Thu, 12 Feb 2026 09:47:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://www.rihandtimes.in/wp-content/uploads/2023/03/cropped-Rihand_times_logo-32x32.jpeg Balrampur Archives - Evening daily Rihand Times http://www.rihandtimes.in/category/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/ 32 32 5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/5-85-000-bricks-and-one-tractor-along/ Thu, 12 Feb 2026 09:47:54 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=27718 बलरामपुर/ जिले में अवैध संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में विकासखण्ड राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी में लगभग 5 लाख 85 हजार अवैध ईंट व 3 ट्रैक्टर, अवैध कोयला जब्त कर कार्यवाही की गई। दामाद संग भागने वाली सास अब [...]

The post 5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर/ जिले में अवैध संचालित ईंट भट्ठों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में विकासखण्ड राजपुर, शंकरगढ़ एवं कुसमी में लगभग 5 लाख 85 हजार अवैध ईंट व 3 ट्रैक्टर, अवैध कोयला जब्त कर कार्यवाही की गई।

दामाद संग भागने वाली सास अब 10 महीने बाद जीजा के साथ भागी
रिटायर्ड नेवी कैप्टन और डेंटिस्ट पत्नी की बेटे ने की हत्या
30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजपुर श्री देवेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में नायब तहसीलदार बरियों एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम भदार में संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर कार्रवाई की। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित ईंट भट्ठा अनुमति एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण किए बिना संचालित किया जा रहा था। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए भट्ठा संचालक नीरज यादव के लगभग 70 हजार तैयार ईंटों को जब्त कर लिया। इसी प्रकार ग्राम भदार में ही अमितेष गुप्ता के पास से 1 लाख 20 हजार ईंट, तथा ग्राम पेंडारी में अमित गुप्ता के पास 2 लाख ईंट, अवैध रूप से भण्डारित कोयला व 1 ट्रैक्टर जब्त करने की कार्यवाही की गई।
अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री करूण डहरिया के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित ईंच भट्ठे पर भी कार्यवाही की गई। ग्राम पंचायत मदगुरी के ग्राम कर्राडांड में बनवारी गिरी द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठी स्थापित कर लगभग 1 लाख 20 हजार ईंट निर्मित किया गया था। जांच में ईंट भट्ठी संचालन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए निर्मित 1 लाख 20 हजार ईंट को जब्त किया गया।
इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी शंकरगढ़ श्री विवेक अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में अवैध ईंट भट्ठे पर कार्यवाही की गई। ग्राम महुआडीह में राजदेव के द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। जिस पर कार्यवाही करते हुए लगभग 75 हजार ईंट को जब्त किया गया।

The post 5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/former-ceo-arrested-in-rs-30-lakh-embezzlement-case/ Tue, 10 Feb 2026 12:39:18 +0000 http://www.rihandtimes.in/?p=27640 बलरामपुर। (वाड्रफनगर)। 10 फरवरी। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में शासकीय राशि के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रवण मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर करीब 30 लाख रुपये की शासकीय राशि की हेराफेरी का आरोप है। यह भी पढ़ें…. मेडिकल [...]

The post 30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर। (वाड्रफनगर)। 10 फरवरी। जनपद पंचायत वाड्रफनगर में शासकीय राशि के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रवण मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर करीब 30 लाख रुपये की शासकीय राशि की हेराफेरी का आरोप है।

यह भी पढ़ें….
मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर में चाकू से कटी मुख्य धमनी, सबक्लेवियन आर्टरी को जोड़कर बचाया युवक का हाथ
राम मंदिर पर अटैक के साजिशकर्ता की जेल में हत्या
मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों ने दूध में मिलाकर खाया जहर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण मरकाम वर्ष 2013-14 में जनपद पंचायत वाड्रफनगर में सीईओ के पद पर पदस्थ थे। उस दौरान कुटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय राशि का गबन किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे वाड्रफनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में पूर्व में चार अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

The post 30 लाख गबन के मामले में पूर्व सीईओ गिरफ्तार appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
निकाय का आकांक्षी शौचालय एक वर्ष बाद भी अधूरा, पीडब्ल्यूडी का एक माह में पूर्णता की ओर https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/toilet-remains-incomplete-even-after-a-year/ Fri, 28 Nov 2025 13:58:55 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=23210 राजपुर (बलरामपुर)। 28 नवम्बर। व्यवहार न्यायालय परिसर, राजपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा पुरुष, महिला एवं दिव्यांगों के लिए पृथक-पृथक शौचालय निर्माण का कार्य लगभग 9 लाख रुपये की लागत से पिछले माह प्रारम्भ कराया गया था। विभाग द्वारा किया जा रहा यह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। [...]

The post निकाय का आकांक्षी शौचालय एक वर्ष बाद भी अधूरा, पीडब्ल्यूडी का एक माह में पूर्णता की ओर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
राजपुर (बलरामपुर)। 28 नवम्बर। व्यवहार न्यायालय परिसर, राजपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा पुरुष, महिला एवं दिव्यांगों के लिए पृथक-पृथक शौचालय निर्माण का कार्य लगभग 9 लाख रुपये की लागत से पिछले माह प्रारम्भ कराया गया था। विभाग द्वारा किया जा रहा यह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वहीं इसके विपरीत, न्यायालय परिसर के पास नगर पंचायत राजपुर द्वारा 19 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे आकांक्षी शौचालय का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष पूर्व क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा से भूमि पूजन कराकर शुरू किया गया था, लेकिन यह प्रोजेक्ट अब भी अपूर्ण पड़ा है। निर्माणाधीन भवन की स्थिति खराब होती जा रही है, जिससे वह धीरे-धीरे खंडहर जैसे हालात में बदलता दिखाई दे रहा है।
अपूर्ण निर्माण को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है और निकाय की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ व्याप्त हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजपुर निकाय में समय पर कार्य पूर्ण न होना कोई नया मामला नहीं है यहाँ कई प्रोजेक्ट वर्षों से जांच या अन्य कारणों से अधूरे पड़े हुए हैं।
आकांक्षी शौचालय के संबंध में नगर पंचायत के उप-अभियंता ने बताया कि ठेकेदार को समय पर भुगतान न होने के कारण निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई है। उन्होंने कहा कि लंबित प्रक्रियाएँ पूरी होते ही शौचालय का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कराने की कार्रवाई की जाएगी।

The post निकाय का आकांक्षी शौचालय एक वर्ष बाद भी अधूरा, पीडब्ल्यूडी का एक माह में पूर्णता की ओर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
दशगात्र कार्यक्रम के दौरान कुकर फटने से दो महिलाएं झुलसीं, एक गंभीर https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/cooker-exploded-during-a-dashgatra-event/ Sun, 23 Nov 2025 11:39:09 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=23186 बलरामपुर। 23 नवम्बर। बलरामपुर जिले के ग्राम सिलाजू में बीते शाम दशगात्र के कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया। प्रेम कुमार यादव के पिता के दशगात्र में भोजन की तैयारी के दौरान अचानक प्रेशर कूकर फट गया, जिससे किचन में मौजूद प्रेम की पत्नी सुषमा यादव (30 वर्ष ) और उनकी मौसी फुलवा देवी (50 [...]

The post दशगात्र कार्यक्रम के दौरान कुकर फटने से दो महिलाएं झुलसीं, एक गंभीर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर। 23 नवम्बर।
बलरामपुर जिले के ग्राम सिलाजू में बीते शाम दशगात्र के कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया। प्रेम कुमार यादव के पिता के दशगात्र में भोजन की तैयारी के दौरान अचानक प्रेशर कूकर फट गया, जिससे किचन में मौजूद प्रेम की पत्नी सुषमा यादव (30 वर्ष ) और उनकी मौसी फुलवा देवी (50 वर्ष ) गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद परिजन दोनों को तत्काल रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल लेकर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, सुषमा यादव के चेहरे पर गंभीर जलन है और उनकी आंखे भी नहीं खुल रही हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्प्ताल हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है। वहीं फुलवा देवी को भी जलन के उपचार के लिए भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इलाज के लिए दोनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा की जरूरत बताई जा रही है।

The post दशगात्र कार्यक्रम के दौरान कुकर फटने से दो महिलाएं झुलसीं, एक गंभीर appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
वाड्रफनगर का नाम बदलने के लिए नगर पंचायत में पारित हुआ प्रस्ताव, इस नये नाम पर बनी सहमति https://www.rihandtimes.in/chhattisgarh/surguja-division/balrampur/a-proposal-was-passed-in-the-nagar-panchayat-to-change-the-name-of-wadrafnagar/ Wed, 26 Mar 2025 06:55:14 +0000 https://www.rihandtimes.in/?p=13277 बलरामपुर। 26 मार्च। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर नगरपंचायत के परिषद की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। परिषद ने सर्वसम्मति से वाड्रफनगर का नाम बदलकर वासुदेवनगर करने का प्रस्ताव पास किया। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की यह लंबे समय से मांग थी कि वाड्रफनगर का नाम अंग्रेजी शासनकाल के दौरान [...]

The post वाड्रफनगर का नाम बदलने के लिए नगर पंचायत में पारित हुआ प्रस्ताव, इस नये नाम पर बनी सहमति appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>
बलरामपुर। 26 मार्च। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर नगरपंचायत के परिषद की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। परिषद ने सर्वसम्मति से वाड्रफनगर का नाम बदलकर वासुदेवनगर करने का प्रस्ताव पास किया।
भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की यह लंबे समय से मांग थी कि वाड्रफनगर का नाम अंग्रेजी शासनकाल के दौरान रखा गया था, जो अब गुलामी के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। भाजपा संगठन ने कई कार्यक्रमों के माध्यम से वासुदेवनगर नामकरण की मांग को उठाया था, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी समर्थन दिया। इस संबंध में भाजपा संगठन के द्वारा विभिन्न स्तरों पर आवाज उठाई गई थी।
भा.ज.पा. के वाड्रफनगर मण्डल अध्यक्ष ने भी चुनाव प्रचार के दौरान यह घोषणा की थी कि यदि निकाय चुनाव में उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो उनका पहला एजेंडा परिषद में वाड्रफनगर का नाम बदलकर वासुदेवनगर करने का प्रस्ताव पास कराना होगा। इसके बाद भाजपा के अध्यक्ष एवं बहुमत में जीते हुए पार्षदों ने इस मुद्दे को अहमियत दी और वाड्रफनगर का नाम बदलने का निर्णय लिया।
इसके बाद आयोजित नगरपंचायत परिषद की बैठक में वाड्रफनगर का नाम बदलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई और सभी पार्षदों के सहयोग से यह प्रस्ताव पास हो गया। इस निर्णय के साथ वाड्रफनगर का नाम बदलकर अब वासुदेवनगर किया जाएगा, जो क्षेत्रीय जनता के बीच एक नई पहचान बनेगा।

The post वाड्रफनगर का नाम बदलने के लिए नगर पंचायत में पारित हुआ प्रस्ताव, इस नये नाम पर बनी सहमति appeared first on Evening daily Rihand Times.

]]>