प्रतापपुर। 28 मार्च। प्रतापपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू व गोविंदपुर के पटवारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय में पदस्थ क्लर्क बृजभान सिंह हाथी से हुई जनहानि के मामले में प्रकरण आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा पहले 2500 रूपये लिये जा चुके थे मगर प्रकरण जल्दी निपटाने की बात कहकर बाकी पैसों की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष द्वारा एसीबी से की गयी। इसी तरह, गोविंदपुर में…
Author: Prasannjeet Kushwaha
रायपुर। 15 जनवरी। यदि आप महाकुंभ जाना चाह रहे हैं और वहां रूकने की समस्या से संकोच कर रहे हैं तो इस समस्या का प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने हल निकाला है। प्रयागराज के सेक्टर-छह महाकुंभ में लक्ष्मीद्वार के पास भारत सरकार के कलाग्राम के सामने छत्तीसगढ़ पैवेलियन स्थित है। इसके प्रवेश द्वार को छत्तीसगढ़ की पहचान गौर मुकुट का रूप दिया गया है, जो दूर से ही श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है यहां छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों के ठहरने तथा खाने की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है। प्रवेश द्वार पर ही भारत के नियाग्रा…
