Author: Lav Kushwaha

अम्बिकापुर। 31 जनवरी। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आज सरगुजा जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसे जिला अध्यक्ष विकल झा, प्रदेश महासचिव विष्णु सिंह देव, RTI चेयर मैन हिमांशु जायसवाल ने संबोधित किया एवं मनरेगा में किए गए संशोधनों का कड़ा विरोध व्यक्त किया और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान किया। युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा द्वारा मनरेगा में संशोधन कर वीबी जीरामजी लागू किया है यह महज नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। इस पर युवक कांग्रेस…

Read More

अम्बिकापुर। सरगुजा संभाग में नशे के सौदागरों के खिलाफ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड से नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को उसके जीजा के साथ बतौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1200 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की शाम टीम गश्त पर बतौली जा रही थी। बेलकोटा बस स्टॉप पर…

Read More