रायपुर। (एजेंसी)। राजधानी के बाजारों में रातों-रात रंग निखारने के भ्रामक दावों के साथ प्रतिबंधित पाकिस्तानी गोरी क्रीम बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (ड्रग विभाग) की टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गोल बाजार में बड़ी कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। ओम ब्यूटी सेंटर नामक दुकान पर की गई छापेमारी में टीम ने मेड इन पाकिस्तान लेबल वाली 236 क्रीम जब्त की हैं, जिनमें सर्वाधिक 218 डिब्बे गोरी क्रीम के शामिल हैं। जब्त माल की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, गोल बाजार में अवैध रूप से पाकिस्तानी सौंदर्य प्रसाधन बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान में दबिश दी, जहां से 218 डिब्बे गोरी ब्यूटी क्रीम और 18 डिब्बे चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम बरामद हुए। पैकेजिंग की जांच में इनके पाकिस्तान में निर्मित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने मौके से गोरी क्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं। हालांकि, आसपास की अन्य दुकानों में भी जांच की गई, लेकिन वहां यह स्टॉक नहीं मिला।
केंद्र सरकार ने 2 मई 2025 को अधिसूचना जारी कर पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आने वाले सभी उत्पादों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद रायपुर के थोक और खुदरा बाजार में 300 से 550 रुपये की कीमत पर गोरी क्रीम की खुलेआम बिक्री ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
- अम्बिकापुर-पत्थलगांव-सरडेगा नई रेल लाईन को केन्द्र सरकार ने विशेष परियोजना किया घोषित, राजपत्र में हुआ प्रकाशन
- किसान ने बोया धान, सर्वेयर ने लिख दिया धनिया, त्रुटि सुधरवाने के लिए भटक रहा किसान
- रायपुर के बाजारों में पहुंची पाकिस्तानी गोरी और चांदनी, 1.25 लाख का स्टॉक जब्त
- Rihand Times 17-11-2026
- कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर अटैक करने वाले लश्कर के दोनों आतंकी ढेर, लतीफ भट भी मारा गया
- अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, रेलवे ने दी मंजूरी
- Rihand Times 16-11-2026
- Rihand Times 15-11-2026

