सूरजपुर (प्रतापपुर)। 08 अक्टूबर। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए ग्राम मदननगर गई प्रतापपुर पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। करीब 100-150 लोगों की भीड़ ने घेराबंदी कर आरक्षक को बंधक बनाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के अनुसार प्रतापपुर थाने की पुलिस टीम 7 अक्टूबर को थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में दो अपराधिक मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्राम मदननगर गयी थी। टीम में उप निरीक्षक विवेक खलखो, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विकास कुमार, गजेंद्र, संपत सिंह मंडाबी, सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक विनोद परीड़ा, आरक्षक राजेश तिवारी और रामदयाल राठिया शामिल थे।
सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में कुलदीप साहू सहित तीन को फांसी की सजा, एक को मिला आजीवन कारावास
सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
सुबह करीब 9.40 बजे टीम गांव पहुंची तो वहां फरार आरोपी बाबूलाल पोया और बनवारी बैठे मिले, जो पुलिस को देखकर हल्ला मचाने लगे जिसे सुनकर कई ग्रामीण टांगी, तब्बल, कोड़ी, फरसा, डंडा, लाठी लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों का आक्रामक रूख देखकर थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे, ग्रामीणों ने सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र जायसवाल से मारपीट की लेकिन वे किसी प्रकार बच कर भाग निकले। वहीं आरक्षक रामदयाल को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया और जान से मारने की नीयत से हाथ-मुक्का, लाठी-डंडा और टांगी के पासा से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को पंचायत भवन में बंधक पाया। ग्रामीणों ने कहा कि बाकी पुलिस वालों को भी बुलाओ, उन्हें भी खत्म कर देंगे। रामदयाल ने प्रधान आरक्षक विनोद परीडा को फोन किया। पुलिस पार्टी के वापस न आने पर उसे छोड़ दिया गया।
पुलिस ने मामले में बाबूलाल पोया, फुलजेंश, बनवारी, चमन, दीपक, रामू, अमित, दिनेश, कुलदीप, बिमला, सुंदरी, मानमती, जतरो, मानकुंवर, कैलाशो सहित करीब 100-150 ग्रामीणों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

