रायपुर, 05 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में शराब पीने वालों के लिए खुशखबरी है। 10 अक्टूबर के बाद प्रीमियम और विदेशी शराब की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत-यूके ट्रेड एग्रीमेंट के तहत ब्रिटेन से आने वाली शराब पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी कम की गई है। इसका असर आने वाले दिनों में शराब की कीमतों पर दिखाई दे सकता है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ प्रीमियम स्कॉच ब्रांड की कीमतें 10 से 15 प्रतिशत तक कम हो सकती हैं।
धोखाधड़ी से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले दो दलाल गिरफ्तार
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप जब्त
विदेश से भारत आने वाली शराब पर सरकार कस्टम ड्यूटी लगाती है। पहले ब्रिटिश शराब पर यह शुल्क काफी ज्यादा था। अब भारत-यूके ट्रेड एग्रीमेंट के तहत इसे कम किया गया है। कस्टम ड्यूटी 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत की गई है। आगे इसे चरणबद्ध तरीके से 40 प्रतिशत तक लाने की बात कही गई है। शुल्क कम होने से विदेशी शराब कंपनियों की लागत कम हो सकती है और इसका फायदा ग्राहकों को भी मिल सकता है। यही वजह है कि सीजी शराब प्राइज 2026 को लेकर भी लोगों की नजरें नई कीमतों पर हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ में अंतिम कीमत राज्य की अपनी एक्साइज पॉलिसी और टैक्स व्यवस्था के आधार पर तय होगी।
सबसे जरूरी बात यह है कि हर शराब ब्रांड 10 से 15 प्रतिशत सस्ता होगा, ऐसा नहीं है। किसी शराब की कीमत सिर्फ कस्टम ड्यूटी से तय नहीं होती। शराब की अंतिम कीमत में एक्साइज ड्यूटी, टैक्स, कंपनी का मार्जिन, दुकानदार का मार्जिन और दूसरी लागत भी शामिल होती है। इसलिए कस्टम ड्यूटी घटने के बावजूद किसी ब्रांड की कीमत में कमी कम या ज्यादा हो सकती है।

