अंबिकापुर। प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग की शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 12वीं के छात्रों ने कक्षा 11वीं के छात्रों की जमकर रैगिंग की। आदेश नहीं मानने पर सीनियर्स ने कड़ा से हमला करके जूनियर छात्रों का सिर फोड़ दिया। हमले में दो छात्रों का सिर फट गया और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का है। घटना 3 सितंबर की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, प्रयास आवासीय विद्यालय में 12वीं कक्षा के छात्र 11वीं के छात्रों के शयन कक्ष में जाकर रैगिंग कर रहे थे। सीनियर छात्रों ने जूनियरों को आदेश का पालन करने के लिए कहा। जब 11वीं के छात्रों ने उनके आदेश को मानने से इन्कार कर दिया तो 12वीं के छात्रों ने गुस्से में आकर हाथ में पहने लोहे के कड़ा से उन पर हमला कर दिया। हमले में कक्षा 11वीं के दो छात्रों का सिर फट गया और खून निकलने लगा। इसके बाद वे मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना को प्रयास आवासीय विद्यालय प्रबंधन को मिली, लेकिन उन्होंने इसे कितनी गंभीरता से लिया, इसका अंदाजा घायल छात्रों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद स्वजनों को सूचना नहीं देने से लगाया जा सकता है। स्वजन का आरोप है कि, घायलों का उपचार कराने की औपचारिकता पूरी करके मामले को दबाने की कोशिश की गई। सीनियर छात्रों के द्वारा रैगिंग के दौरान जूनियर छात्रों का सिर फोड़ने की घटना का पता स्वजन को पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद पता चला। सूचना मिलते ही परिजन विद्यालय पहुंचे और हंगामा करते हुए घटनाक्रम के बाद मामले की जानकारी नहीं देने पर आपत्ति जताई। फिलहाल घायल छात्रों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
Trending
- गड्ढों में तब्दील प्रतापपुर सेमरसोत PWD रोड देखकर भड़के कृषि मंत्री, कलेक्टर को दिए कार्रवाई के निर्देश
- जेवर चोरी करने वाली दो महिलाओं को शहडोल पुलिस ने राजपुर में किया गिरफ्तार
- प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग, 12वीं के छात्रों ने कड़ा मारकर दो जूनियर छात्रों का सिर फोड़ा
- 40 वर्ष पूर्व लिये गए नेत्रदान संकल्प को मृत्यु के बाद पुत्र ने किया पूरा
- Rihand Times 05-09-2026
- Rihand Times 04-09-2026
- IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम फेल होने से पोल से टकराया
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर टाइगर की दस्तक से दहशत

