अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रक्षाबंधन के त्योहार पर घर जाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ लाश मिली है। वहीं, उसके साथ रह रही युवती ने भी अपना गला रेतकर जान देने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहन पैकरा और युवती की पहचान महिमा सिदार के रूप में हुई है। दोनों पिछले 10 वर्षों से शहर के अलग-अलग इलाकों में किराए का मकान लेकर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
घटना के संबंध में प्रेमिका महिमा सिदार का कहना है कि रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि मोहन पैकरा ने धारदार हथियार से खुद अपना गला काट लिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमी को खून से लथपथ देख महिमा ने भी खौफनाक कदम उठाते हुए अपना गला काट लिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अस्पताल में भर्ती युवती की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह का खुलासा हो सके।
Trending
- Rihand Times 26-08-2026
- नेपाल में बाढ़ से तबाही, सात लोगों की मौत; चीन सीमा के पास तैनात 9 जवान भी लापता
- लिव-इन में रह रहे प्रेमी का खून से लथपथ मिला शव, प्रेमिका ने भी काटा गला
- Rihand Times 25-08-2026
- प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकी मिली लाश
- बाघिन के हमले से युवक की मौत
- गरीबों के 348 क्विंटल अनाज पर किसकी नजर? भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही तेज हुआ सियासी भूचाल
- जन्मदिन से दो दिन पहले बुझा घर का चिराग, भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकला था राहुल

