अंबिकापुर। 12 अगस्त।
जशपुर जिले से अम्बिकापुर में सीजीपीएससी की तैयारी के लिये कुछ दिन पूर्व आयी 28 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू किया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के फरसाबहार निवासी तनुजा पैकरा पिता बालसाय पैकरा (28 वर्ष) कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद सीजीपीएससी की तैयारी के उद्देश्य से गत 25 जुलाई को अंबिकापुर आई थी। वह शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर के गांधी चौक के पास स्थित एक मकान में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। वहीं दूसरे कमरे में अन्य छात्राएं भी रहती हैं।
इसी बीच बुधवार की सुबह एक छात्रा ने उसे फंदे से लटका देख मकान मालिक को सूचना दी। इस पर मकान मालिक व एक पड़ोसी ने उसे कमरे में फंदे पर छटपटाते देख पैर पकड़ लिया। फिर जैसे-तैसे उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी जब्त किया है। संदेह पर पुलिस ने एसएफएल की टीम को बुलाकर जांच कराई। पुलिस ने युवती की आत्महत्या की सूचना उसके परिजन को मोबाइल से दी। यह बात सुनकर परिजन बदहवास जशपुर से अंबिकापुर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया थां। पीएम उपरांत पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- टीव्ही देखते बेहोश हुए राईस मिल संचालक की हो गई मौत
- सीजीपीएससी की तैयारी करने अम्बिकापुर पहुंची छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान
- Rihand Times 12-08-2026
- मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, मलबे में दबे कई घर, 7 लोगों की मौत
- Rihand Times 11-08-2026
- वायरल ऑडियो के विषय में सत्तापक्ष से नहीं मिला जवाब, कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार
- Rihand Times 10-08-2026
- माैत के बाद जिंदा हुईं शीला देवी, नाै दिन बाद फिर दोबारा से हार गईं जिंदगी

