अम्बिकापुर। 10 जुलाई।
मैनपाट में कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र मे बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी का एक वीडियो सामने आने के बाद जिसमें युवकों द्वारा सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को हुई परेशानी को देखते हुए एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल द्वारा ऐसे मामलों में कार्यवाही के सख्त निर्देश देने के बाद थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर, थाना दरिमा, यातायात शाखा, थाना मणीपुर एवं थाना कोतवाली की टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान यातायात शाखा द्वारा 50, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 55, थाना दरिमा द्वारा 40, कोतवाली द्वारा 8 एवं मणीपुर थाने द्वारा 5 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए कुल 158 वाहनों को जप्त किया गया। चेकिंग के दौरान नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को पुलिस टीम द्वारा बुलाकर कड़ी समझाईस दी गई और समझाईस के पश्चात भी नहीं मानने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई तथा सभी मामले में मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चलानी कार्यवाही की गई है।
इसके साथ ही एसएसपी के निर्देश पर मैनपाठ में युवकों के समूह द्वारा हुडदंग करने के मामले में कमलेश्वरपुर थाने में धारा 281, 190,189, 126, 270 व 285 बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर जांच शुरू करते हुए मामले मे आरोपी बाइकर्स समूह के वाहनों एवं आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी दर्शनीय स्थल या अन्य स्थानों पर बाइकर्स समूह द्वारा सड़क जाम करने अथवा वाहनों के साइलेंसर से तेज आवाज निकालकर परेशान करने सम्बन्धी जानकारी अथवा सूचना तत्काल सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 अथवा डायल 112 मे फोन कर दें जिससे मामले में कड़ी कार्यवाही की जा सके।
Trending
- बीपीसीएल की लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग: युवक की मौत के बाद शव को सड़क पर रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन
- शिक्षा का अधिकार प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, अंतिम सूची से 10 बच्चों के नाम गायब होने का आरोप
- Rihand Times 11-07-2026
- बेटी को न्याय दिलाने व दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए लामबंद आदिवासी समाज के लोग एसपी से मिले
- भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल के साथ दो गिरफ्तार
- महासमुंद में 17.93 करोड़ रुपये का धान घोटाला, 15 समितियों पर एफआईआर
- भिलाई स्टील प्लांट में स्क्रैप चोरी मामले में जीएम समेत दो अधिकारी गिरफ्तार
- Rihand Times 10-07-2026

