अम्बिकापुर। 27 मई 2026। सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो व उनके समर्थकों पर क्षेत्र के एक नायब तहसीलदार से मारपीट करने का आरोप लग रहा है। इस मामले को लेकर पूरे जिले में हड़कंप है।
जानकारी के अनुसार सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन का जमीन संबंधी एक मामला सीतापुर के राजापुर उपतहसील क्षेत्र में चल रहा है उक्त मामले में उपतहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी द्वारा बार-बार उन्हें तारीख दी जा रही थी आज जब उनकी बहन नायब तहसीलदार के कार्यालय पहुंची तो आरोप है कि नायब तहसीलदार ने उनसे बद्तमीजी की जिसके बाद उन्होंनें इसकी जानकारी अपने भाई को दी।
आरोप है कि जानकारी मिलने के बाद अपने समर्थकों के साथ पहुंचे विधायक ने नायब तहसीलदार के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। इस मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026

