पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनेक साथ ही पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही।
राजा सुब्रमणि बने देश के नए सीडीएस और कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख
1.14 करोड़ का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की तैयारी? इतिहास रचने को तैयार ‘अग्नि-6’
पीएम मोदी और अमित शाह पहुंचे समारोह में
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुवेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के साथ ब्रिगेड मैदान पहुंचे।
राज्यपाल आर.एन. रवि ने दिलाई शपथ
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे और उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इससे पहले शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया था। गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम का औपचारिक एलान किया था।
पांच अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ (West Bengal Cabinet Ministers)
सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सुवेंदु अधिकारी के बाद पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। इन मंत्रियों के मंत्रालय अभी तय नहीं किए गए हैं।
दिलीप घोष
अग्निमित्रा पॉल
अशोक कीर्तनिया
क्षुदीराम टुडू
निसिथ प्रामाणिक
