कोलकाता। ईडी ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया है। एजेंसी को आशंका है कि वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर सकते हैं। यह कार्रवाई अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में की गई है।
ईडी के अधिकारियों के अनुसार, बिस्वजीत पोद्दार द्वारा संचालित कथित आपराधिक सिंडिकेट से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत शांतनु बिस्वास को कई बार पूछताछ के लिए तलब किया गया था।
हालांकि, वह अब तक एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, दक्षिण कोलकाता के बालीगंज निवासी सोना पप्पू पर जमीन कब्जाने, रंगदारी वसूली और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
इन आरोपों के आधार पर ईडी ने मनी लॉड्रिंग की जांच शुरू की थी। इस मामले में व्यवसायी जय कामदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के सिलसिले में ईडी ने हाल ही में फर्न रोड स्थित शांतनु बिस्वास के आवास पर छापेमारी भी की थी।
इससे पहले ईडी ने रेत तस्करी से जुड़े एक अन्य मामले में भी शांतनु बिस्वास को तलब किया था। इस मामले में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही है। हालांकि, इस बार भी वह स्वयं उपस्थित नहीं हुए और उनकी ओर से वकील ईडी कार्यालय पहुंचे।
ईडी अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में शांतनु बिस्वास से पूछताछ जरूरी है। उनकी अनुपस्थिति और संभावित फरारी की आशंका को देखते हुए ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, ताकि वह देश से बाहर न जा सकें।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026

