विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विजाग शहर से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 35 साल के नेवी ऑफिसर ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। उसके छोटे-छोटे टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। इन टुकड़ों को वह धीरे-धीरे डिस्पोज कर रहा था। उसने युवती के शरीर का आधा हिस्सा जलाकर डिस्पोज कर दिया। हालांकि इस दौरान वह टूट गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
‘जमीनी हमले की सूरत में अमेरिकी सैनिकों को आग में झोंक देंगे’, ईरान की ट्रंप को खुली चेतावनी
पहले 5 और अब 10 दिन…ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को फिर झुकाया
अलविदा.. नम आंखों से हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
घटना गजुवाका पुलिस स्टेशन के इलाके में एलवी नगर में हुई। लड़की का नाम मोनिका था। उसकी उम्र 29 साल की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम सीएच रविंद्र है। वह नेवी में टेक्नीशियन है और विजयनगरम जिले के राजम का रहने वाला है। उसका पैतृक घर श्रीकाकुलम जिले का पालकोंडा में है।
तीन साल से था अफेयर
पुलिस ने बताया कि रविंद्र शादीशुदा था और विजाग शहर की रहने वाली मोनिका के साथ उसका अफेयर चल रहा था। दोनों बीते तीन साल से रिश्ते में थे। रविंद्र ने कहीं और शादी कर ली। मोनिका से उसका झगड़ा हुआ। हालांकि उसने मोनिका को विश्वास दिलाया था कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
रविंद्र की गर्भवती पत्नी गई थी मायके
मोनिका उसके ऊपर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। सूत्रों की मानें तो मोनिका ने रविंद्र से कहा कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह उनके रिश्ते बारे में उसकी पत्नी और सबको बता देगी। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी गर्भवती है। वह डिलीवरी के लिए बीते हफ्ते अपने मायके विजयनगरम चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद रविंद्र घर पर अकेला था।

