जमशेदपुर। खुशियों से भरे शादी के घर में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक शख्स की महज एक रसगुल्ला खाने से जान चली गई। मामला जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुुड़ी पंचायत स्थित मालियांता गांव का है।
शुक्रवार की देर रात करीब 1:00 बजे हुई इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय ललित सिंह के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार, ललित सिंह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
कटक के सरकारी हॉस्पिटल में लगी आग, 10 मरीजों की मौत
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारत के टैंकर, ईरान ने कर दिया एलान
घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भण्डारण पर शुरू हुई कार्रवाई, 124 सिलेंडर जब्त
रात्रि भोज के दौरान उन्होंने जैसे ही रसगुल्ला खाया, वह उनके गले में फंस गया। रसगुल्ला फंसते ही ललित को सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी और वे छटपटाने लगे।
वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उनके गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिली। हालत तेजी से बिगड़ती देख परिजन और मित्र उन्हें तत्काल टाटा मैन हॉस्पिटल (TMH) ले गए।
हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (मृत घोषित) कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
डॉक्टरों की राय: आखिर क्यों हुई मौत?
इस अजीबोगरीब और दुखद मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एमजीएम अस्पताल के डॉ. बलराम झा ने चिकित्सा विज्ञान के नजरिए से इसकी असली वजह स्पष्ट की है।
डॉ. झा के अनुसार, हमारे गले में ‘एपिग्लोटिस’ (Epiglottis) नाम की एक छोटी सी ग्रंथि होती है। इसका मुख्य कार्य एक ‘ट्रैफिक पुलिस’ की तरह होता है। जब हम खाना निगलते हैं, तो यह सांस की नली (Trachea) को ढक लेती है ताकि भोजन सीधा भोजन नली (Esophagus) में जाए।

