नई दिल्ली: लंदन के हीथ्रो एयर पोर्ट पर एयर इंडिया के एक और बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में वही घटना घटी, जिसकी वजह से पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में लंदन जाने वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। फर्क सिर्फ इतना रहा कि लंदन से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने से पहले ही क्रू को फ्यूल स्विच के खुद से ‘रन’ से ‘कट-ऑफ’ मोड में जाने की भनक लग गई। अहमदाबाद विमान हादसे की शुरुआती जांच में भी यह बात सामने आई थी, लेकिन तब फ्यूल स्विच के बंद होने का दोष विमान के अनुभवी पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल पर डालने की कोशिश सबसे पहले अमेरिकी मीडिया से ही शुरू हुई थी। अपने दिवंगत बेटे के सम्मान की रक्षा के लिए उनके पिता सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं।
लंदन में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में क्या हुआ
एक फरवरी को लंदन के हीथ्रो एयर पोर्ट पर इंजन की जांच के दौरान एयर इंडिया के विमान बोइंग 787 (VT-ANX) का फ्यूल स्विच खुद ही ‘रन’ से ‘कट-ऑफ’ की स्थिति में चला गया। विमान के क्रू की इस जांच में स्विच लगातार दो बार फेल रहा और तीसरी बार में ‘रन’ मोड में लॉक हो पाया। फिर एयर इंडिया का यह विमान बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ और अब इसे वहीं रोक दिया गया है। TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार एक सीनियर कमांडर ने कहा, ‘लंदन की घटना इस धारणा को सीधे तौर पर चुनौती देती है कि एयर इंडिया हादसे (अहमदाबाद) में फ्यूल स्विच का मूवमेंट पायलट ने किया था। अबतक कट-ऑफ एक्शन को पायलट के एक्शन का पक्का सबूत मान लिया गया था।’ उन्होंने घटना के पीछे तकनीकी खामी से लेकर भ्रष्टाचार तक की ओर इशारा किया है।
अहमदाबाद एयर इंडिया 171 क्रैश में क्या हुआ था
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने पिछले साल जुलाई में अपनी शुरुआती जांच में पाया कि बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के इंजन के दोनों फ्यूल स्विच टेकऑफ के कुछ ही देर बाद ‘रन’ से ‘कट-ऑफ’ हो गए थे। इस रिपोर्ट के सामने आने के पहले से ही अमेरिका की वॉल स्ट्रीट जनरल जैसी मीडिया हाउस ने स्विच बंद होने के लिए विमान के कैप्टन सुमित सभरवाल पर दोष मढ़ना शुरू कर दिया था।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026

