वाड्रफनगर। 22 जुलाई।
बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदापुर गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में जुताई कर रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शारदापुर ग्राम में अजय पिता देवबली (25 वर्ष) खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और जिससे वह नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
ग्रामीणों और परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाया गया तब तक अजय की सांसें थम चुकी थीं। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रैक्टर पलटने के बाद चालक को संभलने का मौका नहीं मिल सका। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के वास्तविक कारणों और मृतक चालक की पहचान की विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी।
Trending
- खेत जुताई के दौरान ट्रेक्टर पलटा, युवक की मौत
- Rihand Times 22-07-2026
- कश्मीर में लाल चौक के पास आतंकी हमले में हेड कॉन्स्टेबल बलिदान, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
- दिल्ली आंदोलन में शामिल होने बाईक से जा रहे सीतापुर के दो युवकों का यूपी में हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत
- ट्रेनों से तौलिया-कंबल चुराने वालों की अब खैर नहीं, रेलवे ला रहा है नया सिस्टम
- रोजगार व पुनर्वास की मांग को लेकर भूस्वामियों ने किया प्रदर्शन
- खस्ताहाल हो चुके सड़कों के मरम्मत के की मांग को लेकर 24 को होगा प्रदर्शन
- Rihand Times 21-07-2026


