नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के सातवें दिन के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से शिकस्त दी. कोलंबो में खेले गए ग्रुप-बी के इस मैच में जिम्बाब्वे ने 170 रन का लक्ष्य देने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 146 रन पर ढेर कर जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/2 रन का स्कोर बनाया. ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों में 64 रन की सुस्त पारी खेली, जिसमें सात चौके शामिल रहे. सिकंदर रजा ने नाबाद 25 रन बनाए. रयान बर्ल और मरुमानी ने 35-35 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग खास नहीं रही. मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन को ही सिर्फ एक-एक विकेट मिला.
दिल्ली में तीन लोगों के मर्डर मामले में तांत्रिक गिरफ्तार
5 लाख 85 हजार ईंटें व भण्डारित अवैध कोयला सहित 1 ट्रैक्टर जब्त
दामाद संग भागने वाली सास अब 10 महीने बाद जीजा के साथ भागी
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने मुकाबले को शुरू से पकड़कर रखा और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए महज 29 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के टॉप चार बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| इस बीच मुजराबानी और ईवान्स ने कमाल की गेंदबाजी की और पॉवर प्ले में महज 38 ही रन दिए| पांचवें विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल (31) और मैट रेनशॉ (65) के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने गेम में तगड़ी वापसी की| दोनों ने सधी हुई बल्लेबाजी की और धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाते हुए नजर आये| इसी बीच गेंदबाजी टीम मने गति परिवर्तन का अधिक इस्तेमाल किया और पिच से मिल रही मदद का फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों को बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया| इसकी वजह से जरूरी रन रेट तेजी के साथ ऊपर भागता चला गया जिसे नीचे लाने के चक्कर में सभी बल्लेबाज एक के बाद आउट होते चले गए| ये जीत ज़िम्बाब्वे को यहाँ से काफी आत्मविश्वास देगी ये तो तय है|


