नई दिल्ली।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करने के बाद आउट हुए, वैभव ने 175 रन की पारी खेली, अपनी तूफानी पारी में वैभव ने 15 चौके औऱ 15 छक्के लगाए. अबतक भारत के 5 विकेट गिर गए हैं. इस समय क्रीज पर आरएस अंबरीश और अभिज्ञान कुंडू खेल रहे हैं बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.
जॉर्ज के शतक से रिकॉर्ड चेज़ कर अंडर-19 विश्व कप के फ़ाइनल में भारत
कंगाल हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट! भारत के खिलाफ मैच छोड़ने पर ICC लगाएगा 5 बड़े प्रतिबंध
बता दें कि ऐसा दूसरी बार है, जब खिताबी मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने है. इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप-2022 में दोनों टीमें आमने-सामने रही थीं. इस विश्व कप दोनों ही टीमें अजेय रही हैं. भारतीय टीम अपना 10वां फाइनल खेल रही है, जबकि इंग्लैंड छठी बार फाइनल खेल रहा है..इंग्लैंड को अपने दूसरे खिताब की तलाश है. इस टीम ने साल 1998 में इकलौती बार ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि भारत ने 5 बार खिताब जीता है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. वहीं, इंग्लैंड की टीम गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से मात देकर फाइनल में पहुंची है.

