राजस्थान/ राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम 31 मार्च 2026, मंगलवार को सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर स्थित जिला कलेक्टर के कार्यालय से यह परिणाम जारी किया। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में कुल 97.40 प्रतिशत स्टूडेंट ने परीक्षा पास की है जो कि पिछले साल (98.43 प्रतिशत) के मुकाबले कम है। इस साल टॉपर्स में लड़कियों का बोलबाला रहा है। तीनों स्ट्रीम में लड़कियां काफी आगे रही हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ऐसी ही एक बेटी ने 12वीं में 93.80 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं, लेकिन वह छात्रा अपना रिजल्ट न देख पाई और न ही उसकी खुशी मना पाई।
नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 लोगों की मौत, कई घायल
कुवैत से केरल पहुंचा विमान, अंदर भरे थे 20 भारतीयों के शव
‘धर्मांतरण करने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त होगा’, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
रिजल्ट से पहले ही निकिता की हो गई मौत
दरअसल, श्रीगंगानगर में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 7 केएन में आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा निकिता को 12वीं में 93.80 प्रतिशत मार्क्स मिले, लेकिन इस रिजल्ट से 10-11 दिन पहले ही निकिता की मौत हो चुकी है। जी हां, निकिता ने 20 मार्च को अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वह काफी दिन से बीमार थीं। उन्हें बीकानेर के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। निकिता का रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी और गम दोनों का माहौल है।
पिता ने बेटी के रिजल्ट पर क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक, निकिता बोर्ड एग्जाम खत्म होने के बाद बीमार हो गई थीं। उन्हें पीलिया बताया गया था। जब लोकल अस्पताल में उनका इलाज सही से नहीं हो पाया तो उन्हें बीकानेर एडमिट कराया गया, लेकिन 20 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटी के रिजल्ट पर बोलते हुए उनके पिता मंगल सिंह ने बताया कि वह बेटी के रिजल्ट से काफी खुश हैं। उनकी बेटी ने काफी मेहनत की थी, लेकिन अपना रिजल्ट देखने के लिए वह आज इस दुनिया में नहीं हैं, हम खुश भी हैं और दुखी भी। निकिता की मां इस दौरान काफी निराश नजर आईं। बता दें कि निकिता के पिता और मां दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं।

