नई दिल्ली/कैनबरा: भारत के पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस (NiV) से संक्रमित दो मरीज मिलने से दुनिया में हड़कंप मच गया है। चीन, पाकिस्तान, थाईलैंड, सिंगापुर से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक में अलर्ट जारी किया गया है। कई देशों ने एयरपोर्ट पर हेल्थ स्क्रीनिंग ऑपरेशन को सख्त कर दिया है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दिसंबर 2025 में पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित 2 मरीज मिले थे। हालांकि उसके बाद उन दोनों मरीजों के संपर्क में आए 196 लोगों का टेस्ट किया गया, लेकिन उनमें वायरस संक्रमण निगेटिव मिला है। भारत ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को कहा है कि सरकार, एशिया में निपाह वायरस के फैलने पर करीब से नजर रख रही है। मार्क बटलर ने नाइन नेटवर्क टेलीविजन को निपाह वायरस को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि “ऑस्ट्रेलिया में कभी निपाह वायरस नहीं पाया गया है, लेकिन सरकार भारत में दिसंबर में मिले 2 मामलों के बाद स्थिति को काफी गंभीरता से ले रही है।”
ऑस्ट्रेलिया में निपाह वायरस को लेकर अलर्ट
ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर ने कहा कि “भारतीय अधिकारियों ने हमें बताया है कि उन्होंने इस वायरस के फैलने पर काबू पा लिया है, लेकिन फिर भी, हम इस पर बहुत, बहुत करीब से नजर रख रहे हैं, क्योंकि यह एक बहुत गंभीर वायरस है।” वहीं शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि “इंडोनेशिया में अधिकारियों ने गुरुवार को बाली के आई गुस्ती नगुराह राय इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी शुरू कर दी है, जो ऑस्ट्रेलियाई यात्रियों के लिए सबसे लोकप्रिय विदेशी डेस्टिनेशन है।”
आपको बता दें कि निपाह वायरस एक जूनोटिक बीमारी है। यानि ये वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है। हालांकि इंसान से इंसान में फैलने का खतरा न्यूनतम होता है और ऐसा कुछ ही मामलों में होता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने महामारी फैलने की क्षमता और इससे होने वाली बीमारी की गंभीरता की वजह से इसे एक प्रायोरिटी पैथोजन वाली लिस्ट में रखा गया है। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन और नागासाकी यूनिवर्सिटी में इन्फेक्शियस डिजीज एपिडेमियोलॉजी और डायनामिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर काजा अब्बास ने अलजजीरा की एक रिपोर्ट में कहा है कि “यह इंसानों में गंभीर सांस और न्यूरोलॉजिकल बीमारी पैदा करता है, जो बुखार और सिरदर्द से शुरू होता है और गंभीर मामलों में एक्यूट एन्सेफलाइटिस (दिमाग की सूजन) तक पहुंच जाती है।”
निपाह वायरस संक्रमण के लक्षण क्या होते हैं?
निपाह काफी खतरनाक वायरस है और 24 से 48 घंटे के अंदर इसके लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। इस दौरान संक्रमण बढ़ने पर मरीज कोमा तक में जा सकता है।
Trending
- Rihand Times 03-03-2026
- Rihand Times 02-03-2026
- बेटे ने मां-बाप, बहन और दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, जमीन विवाद में की हत्या
- Rihand Times 01-03-2026
- विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, कई घायल
- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए, ईरानी मीडिया ने भी की पुष्टि
- Rihand Times 28-02-2026
- बोलिविया में सैन्य विमान क्रैश, 15 की मौत; दुर्घटना के बाद नोटों से पटी दिखी सड़क

