बरेली। (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार (26 सितंबर) को हुए बवाल के मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बरेली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस फोर्स के साथ धक्का मुक्की करने की कोशिश की गई. इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं और मौलाना तौकीर रजा सहित 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं और मौलाना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है वहीं पुलिस ने 39 लोग हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि 7 दिनों से इसकी साजिश चल रही है और इस साजिश में बाहरी लोग भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें से 7 में मौलाना का नाम दर्ज है. पुलिस ने चाकू, तमंचे, ब्लेड और पेट्रोल की बोतलें बरामद की हैं
बरेली हिंसा पर डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि हमें उनकी योजना के बारे में पता चला, हमने उन्हें बताया कि शहर में बीएनएसएस धारा 163 लागू कर दी गई है और बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। हम उनके प्रतिनिधियों नदीम और नफीज के साथ नियमित संपर्क में हैं। नदीम कुछ दिन पहले हमारे कैंप कार्यालय में आए थे, और हमने उनके साथ एक विस्तृत बैठक की और उन्हें सभी कानूनी पहलुओं के बारे में बताया. उनके जाने तक वह आश्वस्त हो चुके थे।
पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो फांसी लगाने पेड़ पर चढ़ गयी युवती
अमेरिका की चेतावनियों की भारत ने उड़ाई धज्जियां, चाबहार पोर्ट पर ही दौड़ा दी ट्रक
शांति भंग करने की कोशिश की तो पुलिस ने बल प्रयोग किया: डीएम
डीएम ने बताया कि फिर अगली सुबह, मौलाना तौकीर रजा खान ने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें कहा गया था कि साइन किया कागज और बाकी सब कुछ फर्जी है और वे अपनी शुरुआती योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे. जैसे ही जुमे की नमाज समाप्त हुई, 80-90 प्रतिशत लोग अपने घरों में लौट गए क्योंकि हमने पहले ही एक फ्लैग मार्च निकाला था और यह संदेश देने की कोशिश की थी कि बीएनएसएस की धारा 163 लागू है। कुछ लोग नमाज के बाद वहीं रुक गए और इक_ा होकर इस्लामिया इंटर कॉलेज की ओर जाने की कोशिश की जब उन्होंने कानून अपने हाथ में लेने और शांति भंग करने की कोशिश की तो पुलिस ने बल प्रयोग किया।
मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है : योगी
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को बरेली में शुक्रवार को हुई झड़पों के सिलसिले में मौलवी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख तौकीर रजा खान को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पूरे मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जब भी त्योहारों का मौसम आता था, हिंसा शुरू हो जाती थी। कभी-कभी लोग अपनी बुरी आदतों को छोडऩे में असफल हो जाते हैं। इसलिए, उनके लिए डेंटिंग-पेंटिंग करने की आवश्यकता है ताकि हम उनकी बुरी आदतों को सुधार सकें।
