तिरूअनंतपुरम। 26 दिसम्बर। (एजेंसी)। केरल में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. शुक्रवार (26 दिसंबर) को बीजेपी नेता वीवी राजेश ने तिरुवनंतपुरम के महापौर के रूप में शपथ लेकर राज्य की सियासत में हलचल मचा दी। बीजेपी की जीत से इस दक्षिण राज्य की राजनीति में बड़ा फेरबदल दिखाई दे रहा है. पदभार ग्रहण करने के बाद पहले संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे, सबको साथ लेकर चलेंगे.
संकट के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की वापसी
बीजेपी के महापौर वीवी राजेश ने कहा कि तिरुवनंतपुरम के सभी 101 वार्डों में विकास कार्य लागू किया जाएगा और तिरुवनंतपुरम को एक विकसित शहर बनाया जाएगा. वीवी राजेश ऐसे समय में केरल में महापौर बने हैं, जब राज्य के विधानसभा चुनाव में 6 महीने से भी कम समय बचा है. केरल में बीजेपी सालों से संघर्ष करती आ रही है, लेकिन लेफ्ट के इस अभेद किले को अभी तक भेदने में नाकामयाब रही थी. केरल में पार्टी का अभी तक केवल एक ही विधायक रहा है, जिनका नाम ओ राजगोपाल रहा है. उन्होंने 2016 में नेमोम सीट जीती थी. राज्य में बीजेपी के एक सांसद हैं अभिनेता सुरेश गोपी, जिन्होंने साल 2024 में त्रिशूर सीट जीती है.

