भटगांव। 19 मई।
वन नेशन वन इलेक्शन के विषय को लेकर भटगांव में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में अहिवारा भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक सांवला डाहरे, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े महिला बाल विकास समाज कल्याण मंत्री के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी जिला महामंत्री एवं एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला संयोजक राजेश महलवाला जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा रामु गोस्वामी जिला मंत्री भाजपा अशोक सिंह, भटगांव विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्षगण महामंत्रीगण पूर्व मंडल अध्यक्षगण महिला मोर्चा जिला मंहामंत्री द्वय नूतन विश्वास बिना गुप्ता जगरे लाल यादव जिला पंचायत सदस्य अनुज राजवाड़े सूरजपुर जनपद उपाध्यक्ष मनमत बछाड़ जिला आईटी सेल संयोजक शिव राजवाड़े युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती एवं विधानसभा भटगांव के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में संपन्न हुआ। संगोष्ठी में अपना विचार व्यक्त करते हुए श्री राजेश महलवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्पना का मुख्य कार्य एक देश एक चुनाव है जिसके माध्यम से राष्ट्र को अनेक प्रकार से लाभ मिलेगा आम जनता भी इस प्रयास से लाभान्वित होगा बार बार आचार संहिता से छुटकारा मिलेगा और आम जनता के विकाश का द्वार खुलेगा। एक राष्ट्र एक चुनाव का मतलब है देश में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराना। इसका मतलब है कि लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होंगे और मतदान भी एक साथ होगा।
कार्यशाला में उन्होनें बताया कि भारत में 1951-52 से 1967 तक राज्य विधानसभाओं और लोक सभा के लिए चुनाव एक साथ होते थे।
कार्यक्रम की अध्यक्ष महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत, पूरे देश में लोकसभा और सभी विधानसभाओं तथा पंचायत के लिए हर पांच साल में केवल एक बार चुनाव होंगे। एक देश एक चुनाव होने से जनता के विकाश का मार्ग प्रशस्त होगा सरकार के खजाने में कम भार पड़ेगा और संसाधनों के खपत में भी बचत होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांवला राम डाहरे ने कहा कि आजादी बाद से सन 1967 तक भारत में चुनाव एक साथ हुए उसके पश्चात कांग्रेस नेतृत्व ने अपने फायदे के लिए कई राज्यों के सरकार को गिराकर मध्यावती चुनाव कराया जिसका परिणाम आज देश की जनता को भोगना पड़ रहा है बार बार चुनाव होने से विकाश प्रभावित होता है सरकारें आम जनता के हितों के कार्य को नहीं कर पातीं हैं। वर्तमान में चुनाव हर वर्ष और कभी-कभी एक वर्ष के भीतर अलग-अलग समय पर होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारी सरकारी व्यय होता है, चुनावों में लगे सुरक्षा बलों और निर्वाचन अधिकारियों को लंबे समय तक अपने प्राथमिक कर्तव्यों से विमुख होना पड़ता है।
दूसरा कदम पंचायतों और नगर पालिकाओं के चुनावों को राज्य विधानसभाओं और लोक सभा के साथ इस तरह से समन्वयित करना होगा कि पंचायतों और नगर पालिकाओं के चुनाव लोक सभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों के 100 दिनों के भीतर हो जाए। ऐसा होने के लिए कम से कम आधे राज्यों को अनुसमर्थन करना होगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े जिला मंत्री अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा उपाध्यक्ष रामू गोस्वामी, अक्षय तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ओड्गी सत्यनारायण पैकरा, मंडल अध्यक्ष सुनील साहु, मंडल अध्यक्ष ठाकुर पैकरा, मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष जगसाय सिंह, महरजिया सिंह व सभी मंडल के महामंत्री उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता तथा आभार प्रदर्शन भटगांव मंडल महामंत्री संत लाल प्रजापति ने किया। संगोष्ठी के समाप्ति पश्चात देश के सेना के शौर्य के सम्मान में तहसील चौक से स्टेडियम ग्राउंड तक तिरंगा यात्रा निकला गया।
Trending
- जशपुर में यातायात नियमों को तोड़ना अब पुलिस वालों को भी पड़ा भारी, 12 अधिकारी-कर्मचारियों का कटा चालान
- बिलासपुर में नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को रौंद, 1 की मौत
- एंटी-नक्सल ऑपरेशन की सफलता पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने अफसरों को किया सम्मानित, बहादुर जवानों से करेंगे मुलाकात
- तखतपुर ताज मेटाडोर सर्विस में हेल्पर का काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- सीएम साय ने स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में कहा- आबकारी विभाग में 90 उप निरीक्षक, 200 आरक्षकों की होगी भर्ती
- भिलाई के स्टील से बना दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे पुल
- हाईकोर्ट के एक जज समेत बिलासपुर में मिले 10 कोरोना संक्रमित
- नेशनल पार्क इलाके में 7 माओवादी ढेर, 2 बड़े नक्सली लीडर भी मारे गए